फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   87 people found positive

जिले में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण, 87 पॉजिटिव मिले

Thu, 20 Jan 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
87 people found positive
जिले में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण, 87 पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

सक्रिय केस की संख्या बढ़कर हुई 255, जांच के लिए भेजा गया 1374 सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में बृहस्पतिवार को 87 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब तक कुल केस 12961 हो चुका है। मरने वालों की संख्या 141 है। 12585 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कुल सक्रिय केस की संख्या 255 हो चुकी है। 145 लोग होम आइसोलेशन में हैं। 1374 सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए जांच का दायरा भी बढ़ा दिया गया है। बीते दिनों से अधिक संख्या में हर रोज कोरोना के केस सामने आ रहे हैं। राहत की बात यह है कि ज्यादातर संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। गंभीर हालत को कोई मरीज नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर गठित टीम क्षेत्र में भ्रमण कर जांच करने में जुटी है। भारत नेपाल सीमा पर नेपाल से आने वाले लोगों की जांच भी प्रत्येक दिन की जा रही है। इधर तेजी से सक्रिय केस भी बढ़ने लगे हैं। अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सभी को जागरूक किया जा रहा है। हर हाल में मास्क लगाने के साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर सबसे पहले कोविड टेस्ट कराने के बाद चिकित्सक के सुझाव के अनुसार ही दवा का सेवन करें। उन्होंने कहा कि संक्रमितों को जरूरी सुविधा दी जा रही है। निगरानी समितियों के माध्यम से होम आइसोलेशन में रहने वालों की सेहत का ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed