फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   86.58 lakh quintal sugarcane production target set44

86.58 लाख क्विंटल गन्ना उत्पादन का लक्ष्य तय

Wed, 01 Dec 2021 11:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
86.58 lakh quintal sugarcane production target set44
86.58 लाख क्विंटल गन्ना उत्पादन का लक्ष्य तय
विज्ञापन

किसानों को गन्ना उत्पादन के लिए प्रेरित करेंगे जिम्मेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। गन्ना विभाग ने पेराई सत्र 2020-21 में जिले में 86.58 लाख क्विंटल गन्ना उत्पादन का लक्ष्य तय किया है। चीनी मिल वार लक्ष्य का आवंटन करते हुए जिम्मेदारों एवं किसानों को उसे पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद यादव ने बताया कि पेराई सत्र 2021-22 के लिए आईपीएल सिसवां चीनी मिल को 46.77 लाख क्विंटल, जेएचवी चीनी मिल गड़ौरा को 16.17 लाख क्विंटल, पिपराइच चीनी मिल को 11.88 लाख क्विंटल तथा कप्तानगंज चीनी मिल को 11.76 लाख क्विंटल गन्ना उत्पादित करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभागीय जिम्मेदार किसानों को अधिक से अधिक गन्ना उत्पादन के लिए प्रेरित करें। किसानों को उन्नतिशील प्रजाति कीगन्ने की बुआई करते हुए लाभ उठाने पर जोर दें। किसान संबंधित आपूर्तिकर्ता मिल को ही गन्ने की आपूर्ति करें। यदि समस्या आती है तो संबंधित समितियों से संपर्क करते हुए उसका समाधान कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 प्रतिशत किसानों ने भरा घोषणापत्र
महराजगंज। गन्ना आपूर्ति की सीमा का निर्धारण करने के लिए ऑनलाइन घोषणापत्र भरने में किसान रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अभी तक 40 प्रतिशत किसानों ने घोषणापत्र भरा है। जिला गन्ना अधिकारी जगदीश चंद यादव ने बताया कि जिले के चार समितियों में 42589 किसानों के आपूर्ति की सीमा का निर्धारण किया गया है। उन्होंने कहा कि घोषणापत्र न भरने वाले किसान गन्ने की आपूर्ति करने से वंचित होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed