{"_id":"663557134336bfadd205e869","slug":"834-voters-were-contacted-via-telephone-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-121613-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 834 मतदाताओं से टेलीफोन के माध्यम से संपर्क किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 834 मतदाताओं से टेलीफोन के माध्यम से संपर्क किया गया
Sat, 04 May 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 04 May 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज स्वीप कंट्रोल रुम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कंट्रोल रुम के माध्यम से जनपद के बाहर निवासित मतदाताओं को किए गए कॉल की संख्या और प्राप्त शिकायतों की जानकारी ली। सहायक कंट्रोल प्रभारी/अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने बताया कि अबतक कुल 8570 बाहर के जनपदों में रह रहे मतदाताओं से संपर्क कर एक जून को मतदान करने का अनुरोध किया गया। उन्होंने बताया की दोपहर 01 बजे तक कुल 834 मतदाताओं से टेलीफोन के माध्यम से संपर्क किया गया है। निर्वाचन संबंधी कुल 48 शिकायत प्राप्त हुए हैं और सभी शिकायतों का नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान सहायक नोडल, डीपीओ दुर्गेश कुमार और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन