फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   82,000 rupees defrauded in the name of getting visa, FIR registered

Maharajganj News: वीजा दिलाने के नाम पर 82 हजार की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 14 Mar 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
82,000 rupees defrauded in the name of getting visa, FIR registered
युवक ने दर्ज कराया शिकायत, सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगे पैसे
विज्ञापन

कैंपियरगंज। थाना क्षेत्र के बहादुरनगर वार्ड नंबर 6 के एक युवक ने वीजा दिलाने के नाम पर 82,000 रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चौमुखा, बहादुरनगर निवासी जलालुद्दीन ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने सऊदी अरब जाने के लिए पासपोर्ट बनवाया था। वीजा के लिए उसने महराजगंज जनपद के भिटौली क्षेत्र स्थित बलुआ गांव निवासी किताबुल्लाह से संपर्क किया। जलालुद्दीन के अनुसार, किताबुल्लाह ने सऊदी अरब में गेस्ट हाउस में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर कुल 1.22 लाख रुपये की मांग की और पहले 82 हजार रुपये ऑनलाइन भेजने को कहा। उसने अलग-अलग तिथियों में गूगल पे के माध्यम से ये पैसे भेज दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने मेडिकल करवाने और सऊदी अरब का वीजा व मुंबई से रियाद तक की हवाई टिकट की छायाप्रति भी दी लेकिन 17 दिसंबर 2024 को मुंबई स्थित एजेंट के पास पहुंचने पर पता चला कि किताबुल्लाह ने एजेंट को कोई पैसा नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed