{"_id":"668c049ea51f6d66720ae7c0","slug":"82-sacks-of-chinese-garlic-being-brought-from-nepal-recovered-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-126327-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल से लाया जा रहा 82 बोरी चीन का लहसुन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल से लाया जा रहा 82 बोरी चीन का लहसुन बरामद
Mon, 08 Jul 2024 08:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 08 Jul 2024 08:54 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के चंदा गुलभार गांव के पास निचलौल कस्टम की टीम ने मुखबिर की सूचना पर नेपाल से तस्करी कर भारत लाई जा रही पिकअप पर लदा लहसुन की खेप बरामद कर ली। वहीं टीम ने मौके से वाहन पर लदी लहसुन के साथ एक आरोपी को भी पकड़ लिया है। टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
निचलौल कस्टम अधीक्षक रविंद्र तिवारी ने कहा की उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग चाइनीज लहसुन को नेपाल के रास्ते पिकअप की मदद से सरहद पर तस्करी कर भारतीय क्षेत्र के रास्ते कुशीनगर की ओर ले जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम के साथ खड्डा नहर मार्ग स्थित चंदा गुलरभार गांव के पास घेराबंदी कर लिया। इसी बीच एक संदिग्ध वाहन आती दिखाई दी। रोककर जांच की गई तो पिकअप से 82 बोरा चीन का लहसुन बरामद हुआ। वहीं मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने पर गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम अरुण कुमार गुप्ता निवासी शीतलापुर बताया है।