फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   डाक कर्मियों का हडताल समाप्त, काम पर लौटे

डाक कर्मियों का हडताल समाप्त, काम पर लौटे

Fri, 21 Dec 2018 12:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
डाक कर्मियों का हडताल समाप्त, काम पर लौटे
डाककर्मियों का हड़ताल समाप्त, काम पर लौटे
विज्ञापन

डाक निरीक्षक के अनुरोध पर माने आंदोलनकारी
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की जिला इकाई की 10 सूत्री मांगों के समर्थन में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल डाक निरीक्षक के अनुरोध पर बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। आंदोलनकारियों ने डाक निरीक्षक को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया। इस पर डाक निरीक्षक ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर उन्हें डाक कर्मियों की मांगों से अवगत कराया। साथ ही आंदोलनकारियों को मांगें पूरी कराने के लिए हर संभव कोशिश करने का भरोसा दिया। आश्वासन पर ग्रामीण डाक सेवकों ने हड़ताल समाप्त कर दिया।
शाखा अध्यक्ष मधुसूदन मिश्रा ने कहा कि मांगें पूरी न होने पर ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। इस बीच डाक निरीक्षक मांगें पूरी कराने के लिए हरसंभव कोशिश किए जाने का भरोसा दिया है। उनके आश्वासन पर हड़ताल समाप्त कर डाक सेवक काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन

शाखा सचिव जितेंद्र पांडेय ने बताया कि कमलेश चंद्रा सभी सिफारिशों को लागू करने, एरियर को एक जुलाई 2018 के स्थान पर एक जनवरी 2016 से देने, ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा पांच लाख रुपये किए जाने व ग्रुप इंश्योरेंस पांच लाख किए जाने की मांग के समर्थन में आंदोलन किया जा रहा था। इसके अलावा ग्रामीण डाक सेवकों को तीस दिन का अर्जित अवकाश का लाभ देने, संयुक्त चाइल्ड एजुकेशन एलाउंस 12000 रुपये किए जाने, डाक सेवकों से आठ घंटे ही काम लिए जाने की मांग भी की जा रही थी। डाक निरीक्षक ने मांगों को पूरा कराने का भरोसा दिया। साथ ही जनहित को ध्यान में रखते हुए हड़ताल समाप्त करने का अनुरोध किया। उनके आश्वासन पर हड़ताल समाप्त कर दी गई। इस मौके पर रामधनी प्रसाद, राजेंद्र वर्मा, बांके लाल, राधेश्याम, हरि वर्मा, अरुण पटेल, रविंद्र कुमार, सुदर्शन, चंद्रिका, रमाकांत राय, सुग्रीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed