फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   उपभोक्ता अपने अधिकार को समझें, सामान खरीदें तो रसीद भी मांगे

उपभोक्ता अपने अधिकार को समझें, सामान खरीदें तो रसीद भी मांगे

Sun, 24 Dec 2017 06:37 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
उपभोक्ता अपने अधिकार को समझें, सामान खरीदें तो रसीद भी मांगे
महराजगंज। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर रविवार को विभिन्न स्थानों पर गोष्ठी आयोजित की गई। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं को जागरूक करने की कोशिश की गई। कहा गया कि उपभोक्ता अपने अधिकारों को समझें तथा उपभोग की जो भी वस्तु खरीदें दुकानदार से उसकी रसीद अवश्य लें। ताकि किसी सामान की गुणवत्ता खराब मिलने पर संबंधित के खिलाफ फोरम में वाद दायर किया जा सके।
विज्ञापन

उक्त बातें अपर जिलाधिकारी आरपी कश्यप ने राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में कही। उन्होंने कहा कि रसीद मांगने पर कोई दुकानदार निर्धारित से अधिक मूल्य नहीं ले पाएगा। इससे ग्राहक ठगे नहीं जाएंगे। उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी हो सके, इसके लिए स्कूलों व अन्य स्थानों पर नुक्कड़ नाटक, वाद - विवाद प्रतियोगिता आयोजित कराने तथा तथा पंपलेट वितरित कराने को भी कहा जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी गौरी शंकर शुक्ला ने कहा कि अगर किसी भी दुकान से सामान खरीदने के बाद शिकायत मिले तो संबंधित एजेंसी से शिकायत करें। यदि मामले का निस्तारण नहीं होता है तो जिला उपभोक्ता फोरम में अपील करें। यहां मामले का निस्तारण अवश्य होगा और उपभोक्ताओं को उनका अधिकार मिलेगा।
विज्ञापन

निचलौल एसडीएम देवेश गुप्ता ने कहा कि अगर किसी भी दुकान पर कोई गड़बडी या उपभोक्ता के अधिकार का हनन हो रहा है तो उसकी शिकायत करें। अन्य उपभोक्ताओं को भी उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते रहें। इस दौरान नौतनवां एसडीएम, सदर तहसीलदार केशव प्रसाद, विद्या निवास मिश्र, सौरभ सिंह, विजय प्रताप सहाय के अलावा कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed