{"_id":"5a103bfd4f1c1b8d698bc46a","slug":"81511013373-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
Updated Sat, 18 Nov 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सदर विकास खंड के कंचनपुर कुईया गांव के लोग शनिवार को एडीएम से मिले। लोगों ने एडीएम को ज्ञापन सौंप कर गांव में व्याप्त जल जमाव की समस्या के निराकरण के लिए नाली के निर्माण की मांग की।
लोगों का कहना था कि गांव निवासी शंभूनाथ के घर के सामने जल जमाव होने से आवागमन में दिक्कत होती है। सफाई के अभाव में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। इससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है। गांव की सुमित्रा देवी ने कहा कि नाली न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी रास्ते में एकत्र रहता है। गांव के कई बच्चे संक्रामक बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई लेकिन समस्या का अब तक समाधान नहीं हो पाया। लोगों ने ज्ञापन के जरिए गांव में नाली का निर्माण कराकर सफाई व्यवस्था ठीक करने की मांग की। इस मौके पर गांव के इसरावती, तेतरा, मैनावती, राजकुमारी, गौरी चंद्र, शंकर, राजमती, सावित्री, विद्यावती आदि मौजूद रहीं।