{"_id":"5a02f9594f1c1bdb538bbb5a","slug":"81510144345-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत
Updated Wed, 08 Nov 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। निचलौल से घर वापस आते समय बाइक सवार दो युवकों को मंगलवार की रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर- ट्राली ने रौंद दिया। ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जिगिनिहवां के अहीर टोला निवासी विनय यादव (30) गांव के ही अपने दोस्त रामदवन यादव (32) के साथ मंगलवार को दोपहर में बाइक से निचलौल स्थित बैंक में किसी काम से गए थे। घर वापस आते समय रात हो गई। लौटते समय निचलौल थाना क्षेत्र के झरवलियां गांव के पूरब सिवान में पहुंचे ही थे कि एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर - ट्राली की चपेट में आ गई। ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद मौके से वाहन के साथ भाग गया जबकि बाइक सवार विनय व रामदवन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और मृतक के परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को रो - रोकर बुरा हाल है। विनय और रामदवन पुणे में एक साथ फर्नीचर का काम करते थे। दीपावली के दो दिन पहले दोनों छुट्टी लेकर घर आए थे और तेज रफ्तार ट्रैक्टर - ट्राली की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। थानाध्यक्ष निचलौल का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर व चालक के बारे में जानकारी ली जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।