फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ऋण माफी प्रमाण पत्र पाकर खुश दिखे किसान

ऋण माफी प्रमाण पत्र पाकर खुश दिखे किसान

Sat, 23 Sep 2017 06:43 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
ऋण माफी प्रमाण पत्र पाकर खुश दिखे किसान
महराजगंज। फरेंदा क्षेत्र में स्थित एक मैरिज हाल में शनिवार को आयोजित समारोह में फरेंदा तहसील क्षेत्र के लगभग 2000 किसानों को ऋण मोचन योजना के तहत कर्ज माफी का प्रमाण पत्र दिया गया। इस योजना के तहत तहसील क्षेत्र के किसानों का करीब 20 करोड़ रुपये कर्ज माफ होगा। प्रमाण पत्र वितरण मुख्य अतिथि विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने प्रमाण पत्र दिया। ऋण माफी प्रमाण पत्र पाकर किसान खुश नजर आए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार किसानों के दर्द को दूर कर भविष्य को संवारने का काम कर रही है। किसान खुशहाल होगा तो देश तरक्की करेगा। किसानों के ऊपर ही देश की भाग्य निर्भर करता है। पिछली सरकारों ने जनता को गुमराह करके उनको धोखा देने का काम किया लेकिन भाजपा सरकार कहने में नहीं करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि किसानों के एक लाख तक के कर्जे माफ हो गए। जिसमें जिले में एक लाख तीन हजार किसान लाभान्वित हो रहे हैं। सीडीओ राम सिंहासन सिंह प्रेम ने कहा कि सरकार की तरफ से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो, इसके लिए उनका ऋण माफ किया गया है। जिले के एक लाख से ज्यादा किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है। उप कृषि निदेशक गणेश प्रसाद दूबे ने कहा कि किसानों के हितो को लेकर सरकार अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। कार्यक्रम का संचालन विवेका पांडेय ने किया। इस दौरान एसडीएम आरबी सिंह, डॉ. एके यादव, आरके पांडेय पूर्वांचल ग्रामीण बैंक, राजेश जायसवाल, शिववचन जायसवाल, योगेंद्र यादव, मधुर सिंह, सीताराम यादव, ओमप्रकाश चौबे, गणेश निषाद, डब्बू सिंह, विजय श्रीवास्तव, राघवेंद्र तिवारी, परमात्मा अग्रहरि, नरेंद्र यादव, हरिश्चंद्र सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed