फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   हिन्दुस्तान पब्लिक स्कूल ने ट्राफी पर कब्जा जमाया

हिन्दुस्तान पब्लिक स्कूल ने ट्राफी पर कब्जा जमाया

Fri, 01 Sep 2017 12:20 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
हिन्दुस्तान पब्लिक स्कूल ने ट्राफी पर कब्जा जमाया
महराजगंज। जिला फुटबाल संघ के तत्वावधान में स्टेयर्स यू 17 फुटबाल लीग 2017 के फाइनल में अभिनव विद्या मंदिर को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हराकर हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल ने ट्राफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

पहले हाफ में कोई गोल नहीं हो सका। हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल को एक कार्नर भी मिला लेकिन खिलाडी कोई लाभ नहीं ले पाये। इस बीच 20 मिनट में मुकेश को रेफरी ने पीला कार्ड दिखा कर चेतावनी दी।
विज्ञापन

दूसरे हाफ में दोनों टीमें गोल के लिए संघर्ष करती रहीं। रोमांचक मुकाबले में हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल व अभिनव विधा मंदिर को एक एक कार्नर मिला लेकिन गोल नहीं हो सका। निर्णायक मंडल ने 10-10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया। अतिरिक्त समय के दूसरे हाफ के आठवें मिनट पर हिंदुस्तान पब्लिक स्कूल के शुभम ने रक्षा पंक्ति को भेद कर मुकेश को शानदार पास दिया जिसे मुकेश ने जबरदस्त गोल दाग कर मैच में अजय बढ़त ली और अभिनव विद्या मंदिर पर 1-0 से बेहतरीन जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदीप कृष्ण त्रिपाठी ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी दी। विशिष्ट अतिथि डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी व विंध्यवासिनी सिंह रहे। मुख्य निर्णायक प्रेम नायक, सहायक निर्णायक द्वारिका गुप्ता, विनोद कुमार टेबल अंपायर देवेंद्र पांडेय रहे। कमेंट्री कुलदीप तिवारी ने की।

इस दौरान मणि कुमार गुरुंग, लालजी श्रीवास्तव, रमेश जायसवाल, श्यामसुन्दर, अशोक, अजय पाण्डेय, शैलेन्द्र, श्रवण पटेल, राजीव द्विवेदी, तबरेज खान, अजय पांडेय, शैलेन्द्र तिवारी, अशोक गुप्ता, अजय सैनी, अवनीश त्रिपाठी, भानु तिवारी, अरुण गुप्ता, गोपाल राय, लाल जी श्रीवास्तव, बबलू जायसवाल, विनय तिवारी, अली रजा, प्रांजल सिंह, श्याम सुंदर, जिला फुटबाल संघ के सचिव राम नक्षत्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed