{"_id":"6117befb8ebc3ee07117f7d2","slug":"8-people-injured-in-fighting-maharajganj-news-gkp405538842","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों की मारपीट में आठ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों की मारपीट में आठ लोग घायल
विज्ञापन
मोबाइल फोन गुम होने पर हुई मारपीट, आठ लोग घायल
नौतनवां (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हथियहवा में शुक्रवार की रात मोबाइल फोन गुम हो जाने की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। इलाज कराने के बाद पुलिस सभी को थाने लाकर शांतिभंग में चालान कर दिया।
जानकारी के मुताबिक मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि अन्य पांच लोगों को भी मामूली चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को नौतनवां कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराई। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को थाने पर लाकर उनका शांति भंग में चालान कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के हथियहवा निवासी अनिल शर्मा का गांव के ही दुर्गेश से शुक्रवार की रात मोबाइल फोन गुम हो जाने की बात को लेकर कहासुनी होने लगी। इतने में दोनों पक्षों जमकर हुई मारपीट में टिकोरी शर्मा, दुर्गेश पासवान एवं रमाकांत चौहान को गंभीर चोट लगी, जबकि अनिल शर्मा, सुनील शर्मा, जोगिंदर शर्मा तथा दूसरे पक्ष के जयदेश पासवान एवं राकेश गौड़ हल्की चोट लगी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को इलाज कराने के बाद थाने पर ले आई और सभी को शांति भंग में चालान कर दी। कार्रवाई की पुष्टि क्षेत्रीय हल्का इंचार्ज उपनिरीक्षक हौसिला प्रसाद ने की।