फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   8 chc awarded fro kayakalp

Maharajganj News: जिले के आठ सीएचसी को मिला कायाकल्प अवाॅर्ड

Fri, 28 Apr 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 28 Apr 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
8 chc awarded fro kayakalp
मिठौरा, घुघली, निचलौल, परतावल, फरेन्दा, बृजमनगंज, धानी तथा रतनपुर को मिला कायाकल्प अवाॅर्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के मिठौरा, घुघली, निचलौल, परतावल, फरेन्दा, बृजमनगंज, धानी, रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कायाकल्प अवाॅर्ड मिला है। इनमें से निचलौल सीएचसी को पांचवीं बार अवाॅर्ड मिला है। गोरखपुर मंडल में महराजगंज जनपद के आठ सीएचसी को कायाकल्प अवाॅर्ड मिलने से जिले का मान बढ़ा है।
यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीना वर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल को पांचवीं बार कायाकल्प अवाॅर्ड मिला है। इस बार निचलौल को 78.57 स्कोर मिला है, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा और घुघली को पहली बार अवाॅर्ड मिला है। घुघली को 70.53 तथा मिठौरा को 72.71 स्कोर प्राप्त हुआ है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल को चौथी बार अवाॅर्ड मिला है। परतावल को 80.86 स्कोर मिला है। तीसरी बार कायाकल्प अवाॅर्ड जीतने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेन्दा को 80.14 का स्कोर मिला है। बृजमनगंज, धानी तथा रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दूसरी बार अवाॅर्ड मिला है। तीनों को क्रमश: 71.14, 75.14 तथा 71.29 स्कोर मिला है।
विज्ञापन

क्वालिटी एश्योरेंस प्रोग्राम के जिला कंसल्टेंट डॉ. संतोष ओझा ने बताया कि सीएचसी को मिली धनराशि का 75 फीसदी सीएचसी के विकास पर जबकि 25 फीसदी कर्मचारी कल्याण जैसे पुरस्कार और समारोह आदि पर खर्च किए जाएंगे। अब सामुदायिक स्वास्थ्य परतावल तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर गिरगिटिया का जल्द ही एनक्वास मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed