{"_id":"6022c9f38ebc3ed26f7ce54a","slug":"7756-prime-minister-houses-incomplete-in-district-difficult-to-complete-by-28-maharajganj-news-gkp3841190100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 7756 प्रधानमंत्री आवास अधूरे, 28 तक पूरा होना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 7756 प्रधानमंत्री आवास अधूरे, 28 तक पूरा होना मुश्किल
विज्ञापन

7919 लोगों को आवास देने का है लक्ष्य, अभी 163 आवास ही पूर्ण हुए हैं
जिले में प्रधानमंत्री आवास को पूर्ण करना चुनौती
चार ब्लॉकों में नहीं पूर्ण हो सका है एक भी आवास
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) का निर्माण पूरा कराने में ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग के जिम्मेदारों को पसीना आ रहा है। निर्माण की गति धीमी होने की वजह से जरूरतमंदों को पक्का मकान मिलने की मंशा अधूरी है। हालांकि समीक्षा के दौरान निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन गति में तेजी नहीं आ रही है। 28 फरवरी तक आवास निर्माण पूरा करने की तिथि निर्धारित है। शासन की ओर से जिले में 7919 लोगों को प्रधानमंत्री आवास देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन अभी तक जिले में महज 163 आवास से ही पूर्ण हो सके हैं। ऐसे में 28 फरवरी तक आवास को पूर्ण करना चुनौती से कम नहीं है।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 4 ब्लॉकों में तो अभी एक भी आवास पूर्ण नहीं हो सके हैं। जिले के बृजमनगंज में 257, धानी में 445, घुघली में 895, लक्ष्मीपुर में 1160, महाराजगंज में 2, मिठौरा में 20, नौतनवां में 840, पनियरा में 1650, परतावल में 851, फरेंदा में 776 और सिसवां ब्लॉक में 1023 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास दिया जाना है। इसके लिए शासन की ओर से 7919 आवास का लक्ष्य मिला है। ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग की ओर से 7678 लोगों को पहली किस्त, 4569 लोगों को द्वितीय किस्त और 176 लोगों को तीसरी किस्त भी जारी की जा चुकी है, लेकिन ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की लापरवाही के कारण 163 आवास ही अभी तक पूर्ण हो सके हैं। ऐसे में विभाग विभाग की ओर से 28 फरवरी तक प्रधानमंत्री आवास को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। लेकिन अधिकारियों की रुचि दिखाई नहीं दे रही है। वहीं धानी, महराजगंज, फरेंदा एवं सिसवा में एक भी आवास नहीं बन सके हैं।
पूरे हुए केवल 163 आवास
जिले के बृजमनगंज में 43, घुघली में 39, लक्ष्मीपुर में 4, मिठौरा में 13, नौतनवां में 41, पनियरा में 2, परतावल में 21 आवास ही पूर्ण हो सके हैं। इसके अलावा अन्य ब्लॉकों की प्रगति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के निर्माण में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारी एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समय सीमा तक आवास का निर्माण कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्राथमिकता के आधार पर प्रत्येक दिन निर्माण के प्रगति की समीक्षा की जाती है।
राजकरन पाल, परियोजना निदेशक, ग्राम्य विकास अभिकरण
केस नंबर एक- पनियरा क्षेत्र के बैदा बाजार की रहने वाली भानमति देवी कहती हैं कि आवास निर्माण के लिए दो किस्त मिल चुकी है। दीवाल पूरी तरह से तैयार है। छत लगना बाकी है। रकम मिलने के बाद उसे भी बनवा दिया जाएगा।
केस नंबर दो-पनियरा क्षेत्र के कुआचाप गांव के दिलीप ने बताया कि तीसरी किस्त नहीं मिली है। उसी का इंतजार है। दीवाल तैयार हो चुकी है। जैसी ही तीसरी किस्त आएगी, छत बनवाने का काम शुरू होगा।