फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   नामांकन से पहले कलेक्ट्रेट में बैरिकेडिंग की तैयारी

नामांकन से पहले कलेक्ट्रेट में बैरिकेडिंग की तैयारी

Fri, 19 Apr 2019 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
नामांकन से पहले कलेक्ट्रेट में बैरिकेडिंग की तैयारी
नामांकन से पहले कलेक्ट्रेट में बैरिकेडिंग की तैयारी
विज्ञापन

फोटो:-

कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था, जांच के बाद मिलेगा प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। लोक सभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। नामांकन की तिथि ज्यों ज्यों करीब आ रही है, व्यवस्था को दुरूस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। नामांकन के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो, इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग करने की व्यवस्था की जा रही है। मजदूरों को इसके लिए लगाया गया है। बांस बल्ली लगाने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में गड्ढों की खुदाई की जा रही है।
गुरूवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मजदुर बांस बल्ली लेकर गड्ढों की खुदाई करने में लगे थे। जिलाधिकारी आवास जाने वाला मार्ग, साहू जी महराज की प्रतिमा के पास समेत अन्य स्थानों पर मजदूर गड्ढों की खुदाई कर रहे थे। कलेक्ट्रेट परिसर में दर्जनभर से अधिक स्थानों पर बैरिकेडिंग की जा रही है। नामांकन के दौरान अनाधिकृत प्रवेश पर पावंदी रहेगी। साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग स्थल पर पुलिस तैनात रहेगी। 22 अप्रैल के पहले तक व्यवस्था दुरूस्त कर ली जाएगी। बैरिकेडिंग के बाद दीवानी कचहरी जाने वाले लोग जिलाधिकारी आवास मार्ग से होकर एआरटीओ कार्यालय से मुडकर जाएंगे। ऐसे ही विकास भवन जाने वाले लोग भी चले जाएंगे। एडीएम, एएसपी आशुतोष शुक्ल, सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश जायसवाल ने बैरिकेडिंग के दौरान निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी कूंज विहारी अग्रवाल ने बताया कि 22 अप्रैल से जिले में निर्वाचन की अधिसूचना जारी होगी। 29 अप्रैल को नाम निर्देशन की अंतिम तिथि है। 30 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की जांच होगी। 2 मई को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। मतदान 19 मई को होगा। निर्धारित तिथि को ध्यान में रखते हुए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो:-
पुलिसकर्मियों को वीवीपैट की मिली जानकारी
महराजगंज। लोक सभा चुनाव को देखते हुए सदर कोतवाली एवं नौतनवां थाने में पुलिसकर्मियों को ईवीएम एवं वीवी पैट से मतदान के बारें में जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनरों की ओर से ईवीएम एवं वीवी पैट से मतदान कैसे होता है, समस्याओं को होने पर समाधान कैसे करें, आदि विषय पर जानकारी दी। कोतवाली परसिर में सेक्टर मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर सिंह, मास्टर ट्रेनर महेशचंद आजाद, महेंद्र प्रताप सिह ने जानकारी दी।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय थाना परिसर में सेक्टर मजिस्ट्रेट गिरिश चंद श्रीवास्तव व मास्टर ट्रेनर राजनारायण तिवारी ने पुलिस कर्मियों को ईवीएम मशीन से वोट डालने के तौर तरीका बताया। वीवी पैट की जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी नौतनवां राजू कुमार साव, प्रभारी निरीक्षक बिहागड़ सिंह यादव, इंस्पेक्टर यदुनंदन यादव, नीरज राय, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।


मतदाता जागरूकता रैली निकली
महराजगंज। पनियरा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने गुरुवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। अधिक अधिक मतदान करने की। न जाति पर न धर्म पर बटन दबेगा कर्म पर, जगा देश की क्या पहचान शत प्रतिशत हो मतदान आदि का नारा लगाते हुए बच्चों ने जागरूक किया। विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखे पोस्टर लेकर सभी बच्चे रैली में शामिल हुए। इस दौरान प्रमोद कुमार पटेल, कैलाश कुमार गुप्ता, यासमीन, प्रांजलि, अजय, संदीप, शम्स तबरेज, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed