फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   छह अफसरों का वेतन कटेगा, चार से स्पष्टीकरण मांगा

छह अफसरों का वेतन कटेगा, चार से स्पष्टीकरण मांगा

Tue, 05 Mar 2019 11:04 PM IST
maharajganj Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 05 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
छह अफसरों का वेतन कटेगा, चार से स्पष्टीकरण मांगा
सदर तहसील सभागार में समस्याएं सुनते डीएम अमरनाथ उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिले की चारों तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 321 मामले आए। इनमें से सिर्फ 21 का निस्तारण हो सका।सदर तहसील में डीएम अमरनाथ उपाध्याय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। दिवस से अनुपस्थित छह अफसरों का एक दिन का वेतन रोकने का उन्हाेंने निर्देश दिया। यहां 51 मामलों आए। इसमें से छह का मौके पर निस्तारण हुआ। डीएम ने सभी अधिकारियों से जन शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को निर्देश दिया।
विज्ञापन


सदर एसडीएम सत्यम मिश्रा ने बताया कि गैरहाजिर रहने वाले विद्युत विभाग केे अधीक्षण अभियंता, पीओ डूृडा, प्रभारी निरीक्षक श्यामदेउरवां, प्रभागीय वनाधिकारी, भूमि विकास बैंक के प्रबंधक, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिशासी अभियंता के नाम हैं। एसडीएम ने पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के बारे में जानकारी ली, जिन विभागों द्वारा मामलों का निस्तारण लंबित है, उसे चिह्नित कर तत्काल निस्तारण कराने का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी पवन अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान, सीएमओ डॉक्टर क्षमा शंकर पांडेय, डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, पीडी राजकरन पाल आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल की मौजूदगी में तहसील में आए 130 मामलों में 10 का निस्तारण मौके पर हो सका। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम राजधीर सिंह की मौजूद में 104 शिकायतों में से सिर्फ एक का निस्तारण हो सका। निचलौल प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम देवेंद्र कुमार ने बताया कि 36 में चार मामले का निस्तारण हुआ है। दिवस में सहायक विकास अधिकारी कृषि, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, भूमि संरक्षण अधिकारी गैरहाजिर रहे। इनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed