{"_id":"59c8f7914f1c1b8b688b685e","slug":"71506342801-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"या तो मेरी थाली भर दो या फिर कुर्सी खाली कर दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
या तो मेरी थाली भर दो या फिर कुर्सी खाली कर दो
Updated Mon, 25 Sep 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। कलेक्ट्रेट के सामने आंगनबाड़ी वर्करों का अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। वर्करों ने थाली बजाकर अपनी आवाज उठाई। थाली बजाने के दौरान वर्कर बोले या तो मेरी थाली भर दो या फिर कुर्सी खाली कर दो। प्रदेश सरकार के खिलाफ तीखे अंदाज में आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं ने विरोध जताया। गीतों के माध्यम से समस्याओं की जानकारी देते हुए सरकार से मांगें पूरी करने की मांग की। आंगनबाड़ी वर्करों ने चेतावनी दी कि मानदेय में वृद्धि नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष छाया भारती ने आरोप लगाया कि वादे को पूरा करने में फेल हो चुकी सरकार को आंगनबाड़ी वर्करों के हितों का जरा भी ख्याल नहीं है। उन्होंने प्रदर्शन में शामिल आंगनबाड़ी वर्करों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आंदोलन का सार्थक परिणाम निकलेगा। उनका कहना था कि प्रदेश सरकार ने आश्वासन दिया था कि कमेटी गठित कर मानदेय बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी लेकिन अब तक कुछ नहीं किया गया। थाली बजाकर यह बताने का प्रयास किया गया है कि मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
इस दौरान जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्य, माधुरी, राजमति देवी, पूनम, मंजू, नाजमा, अम्बालिका, नीतू, सुनीता, शोभा देवी, सरोज, शांति, सावित्री, नूरजहां, पुष्पा, सत्यभामा, संगीता के अलावा तमाम आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिका मौजूद रहे।