फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   70 connections were cut, and a case was filed against two consumers.

Maharajganj News: 70 कनेक्शन काटे, दो उपभोक्ताओं पर दर्ज कराया केस

Fri, 10 Oct 2025 02:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
70 connections were cut, and a case was filed against two consumers.
निचलौल। जमुई कला गांव में विद्युत निगम की टीम ने औचक जांच में अनियमितता मिलने पर 70 बकाएदारों के कनेक्शन काटे और दो उपभोक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कराया। टीम बड़े बकायेदारों से वसूली और बिजली चोरी के मामले में जांच करने पहुंची थी। इस दौरान बिजली उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा रहा। टीम ने बकाया नहीं जमा करने पर 70 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए। साथ हीअनियमितता के मामले में दो उपभोक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। अवर अभियंता ग्रामीण मुकेश कुमार के अनुसार टीम गठित कर 10 हजार से ऊपर के बकायेदारों की जांच की गई। इस दौरान एक दर्जन से अधिक बकाएदार उपभोक्ताओं से 60,000 रुपये जमा कराया गया। उपभोक्ताओं की शिकायत मिलने पर पांच का मीटर बदल कर स्मार्ट मीटर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed