{"_id":"61e6f5aed55d1b282435e5b9","slug":"69-people-was-positive-maharajganj-news-gkp4241319120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना : जिले में 69 पॉजिटिव मिले, सक्रिय केस 283 हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना : जिले में 69 पॉजिटिव मिले, सक्रिय केस 283 हुए
विज्ञापन

संक्रमितों के आसपास के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में मंगलवार को 69 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब सक्रिय केस बढ़कर 283 हो चुका है। अब तक 12,838 केस हो चुके हैं। अब तक 141 लोगों की मौत हो चुकी है। 12,414 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। केस बढ़ने की वजह से जांच भी तेजी से की जा रही है। महिला अस्पताल में कोविड जांच कराने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि कोरोना से सजग रहने की जरूरत है। मंगलवार को 1464 सैंपल जांच के लिए भेजा गया। 199 लोग होम आइसोलेशन में हैं। निगरानी समितियों के माध्यम से उनकी देखभाल कराई जा रही है। जरूरत के अनुसार सभी सुविधाएं दी जा रही हैं।
उप जिलाधिकारी फरेंदा डीके मिश्रा ने तहसील क्षेत्र फरेंदा में नौ गांवों में कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों के निवास को 25 मीटर परिक्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उन्होंने यह आदेश दिया है कि उस परिक्षेत्र के अंतर्गत अनावश्यक रूप से आवागमन पर रोक रहेगा। उपजिलाधिकारी द्वारा निगरानी समिति के सदस्य तथा राजस्व लेखपाल को निर्देशित किया गया है कि कंटेनमेंट जोन घोषित क्षेत्र को बैरिकेडिंग कर सैनिटाइज कराएं। मथुरानगर टोला फूलवरिया, बारातगाडा, फरेंदा खुर्द, जिगिनिहा, डकही तथा कस्बा बृजमनगंज, लालपुर, कोल्हुई और बारातगाडा में धारा 144 भी प्रभावी रहेगा।