फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   66th corps won 3-2 in volleyball

Maharajganj News: वॉलीबाल में 66 वीं वाहिनी 3-2 से विजयी रहा

Sat, 22 Jun 2024 03:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 22 Jun 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
66th corps won 3-2 in volleyball
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी चंड़ीथान परिसर में खेल प्रतियोगिता हुई। जवानों ने वालीबॉल एवं कैरमबोर्ड में बेहतर खेल प्रतिभा दिखाई
विज्ञापन

उप कमांडेंट प्रभाकर चतुर्वेदी ने बताया कि 66 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सीमा चौकी चंडीथान में क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल गोरखपुर के अंतर्गत, अधिनस्थ वाहिनी के बीच खेल प्रतियोगिता का सेमी फाइनल और फाइनल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें वालीबॉल प्रतियोगिता में दो सेमी फाइनल मैच खेले गए। जिसमें पहला मैच 66 वी वाहिनी एवं 9 वीं वाहिनी के मध्य खेला गया। जिसमें 66 वीं वाहिनी 3-2 से विजयी रहा। दूसरा मैच क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल गोरखपुर और 43 वीं वाहिनी के मध्य खेला गया। जिसमें क्षेत्रक मुख्यालय 3-0 से विजयी रहा।

इस प्रकार वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच 66 वीं वाहिनी और क्षेत्रक मुख्यालय गोरखपुर के मध्य खेला गया। जिसमें क्षेत्रक मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल गोरखपुर 3-1 से विजयी रहा। इसी प्रकार कैरमबोर्ड प्रतियोगिता, 22 वीं वाहिनी और 09 वीं वाहिनी के मध्य फाइनल मैच खेला गया। जिसमें 09 वीं वाहिनी 25- 14 से विजयी रहा। इस मौके पर उप कमांडेंट महावीर भामू, सहायक कमांडेंट परमात्मा सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed