फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   66 school was marked stay for paramilitry force

पैरामिलिट्री फोर्स व सुरक्षाबल को ठहराने के लिए 66 विद्यालय चिह्नित

Mon, 10 Jan 2022 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
66 school was marked stay for paramilitry force
पैरामिलिट्री फोर्स व सुरक्षाबल को ठहराने के लिए 66 विद्यालय चिह्नित
विज्ञापन

- छठें चरण में तीन मार्च को होने वाले चुनाव को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले में विद्यालय चिह्नित
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। छठें चरण में तीन मार्च को जिले में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासन की तरफ से पैरामिलिट्री फोर्स व सुरक्षा बल को ठहराने के लिए कुल 66 विद्यालयों को चिह्नित कर लिया गया है। सदर तहसील में सर्वाधिक 30 विद्यालयों को चिह्नित किया गया है।
जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में छठें चरण में तीन मार्च को मतदान प्रस्तावित है। ऐसे में जिले में 28 फरवरी को पैरामिलिट्री फोर्स व अन्य सुरक्षाबलों के आने की संभावना है। जिसे ध्यान में रखते हुए सदर तहसील के कोतवाली थाना क्षेत्र मेें 14, घुघली थाने में तीन, पनियरा व सिंदुरिया थाना क्षेत्र में चार-चार तथा श्यामदेउरवां थाने में पांच विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। वहीं फरेंदा तहसील क्षेत्र के फरेंदा थाने में पांच, पुरंदरपुर में एक, बृजमनगंज में छह व कोल्हुई में तीन, नौतनवा तहसील क्षेत्र के नौतनवा थाने मे पांच व बरगदवा थाने में एक तथा निचलौल तहसील क्षेत्र के निचलौल थाने में छह, कोठीभार थाने में सात तथा ठूठीबारी व चौक में एक-एक विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि पैरामिलिट्री फोर्स को ठहराने के लिए 66 विद्यालयों का चयन कर सूची पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध करा दी गई है। वे अपनी सुविधा की दृष्टि से सुरक्षा बलों को तैनात कर सकेंगे।
विज्ञापन

----------------------------------
जिले में 60 कंपनी अर्धसैनिक बल की मांग
विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व पारदशी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से 60 कंपनी अर्धसैनिक बल के तैनाती की मांग की गई है। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस भी सुरक्षा की दिशा में आवश्यक पहल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed