फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   63 couples tied together one-two

फेरे लिए व कुबूल है...बोल, बांधी जीवन की डोर

Sat, 24 Feb 2018 12:30 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 24 Feb 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
63 couples tied together one-two
विवाह - फोटो : महराजगंज
महराजगंज। शुक्रवार को पीजी कॉलेज खेल मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में कुल 63 जोड़े शादी के बंधन में बंध कर एक दूजे के हो गए। शादी जिस धर्म के दूल्हे दुल्हन रहे, उसी रीति रिवाज से कराई गई। दो इसाई जोड़े की शादी दो पादरी, दो मुस्लिम जोड़े की निकाह मौलवी ने, जबकि हिंदू जोड़े की शादी आधा दर्जन पंडितों ने कराई। सभी जोड़ों को जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, एनजीओ के लोगों तथा घराती बारातियों ने उनके सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन


 पीजी कालेज के खेल मैदान में 23 फरवरी को वास्तव में मांगलिक माहौल बना। दोपहर से ही शुरू हुए शादी कार्यक्रम में सबसे पहले मुख्य अतिथि सांसद पंकज चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों अधिकारियों, घरातियों, बारातियों के सामने जयमाल का कार्यक्रम हुआ। सभी मंडपों में सदर विधायक जयमंगल कन्न्नौजिया, फरेंदा विधायक बजरंग बहादुर सिंह, नौतनवां विधायक अमनमणि त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभुदयाल, नगर पालिका सदर के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, सीडीओ राम सिंहासन प्रेम आदि अधिकारियों कर्मचारियों तथा स्वयंसेवी संगठनों के लोगों ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन


  इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के अलावा मुख्य विकास अधिकारी रामसिंहासन प्रेम, एसडीएम सदर ज्ञानेश्वर, डीडीएजी गणेश दूबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार , जिला युवा कल्याण अधिकारी अजातशत्रु शाही, बीडीओ गण सर्वहित कारी सेवा संस्थान के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी, सृष्टि सेवा संस्थान के सुनील पांडेय, महिला प्रशिक्षण सेवा संस्थान की सरोज पांडेय आदि ने सहयोग प्रदान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना सामूहिक विवाह में गरीब बेटियों की शादी सम्मान जनक तरीके से हो रही है। ऐसे ही अगर किसी ब्लाक में दस जोड़े मिल जाएं तो ब्लाक स्तर पर भी सामूहिक विवाह आयोजित होंगे। 


 सांसद ने कहा कि पहले सामूहिक विवाह एनजीओ के लोग , कुछ जनप्रतिनिधि कराते थे। सरकार भी शादी अनुदान देती थी। मगर शादी अनुदान की धनराशि पाने में काफी दिक्कत होती थी। मगर सूबे के मुख्यमंत्री ने इस व्यवस्था को पारदर्शी व्यवस्था बनाई।  सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि सामूहिक शादी गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed