फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   छात्रों ने प्रदर्शन कर बीएचयू कुलपति का पुतला जलाया

छात्रों ने प्रदर्शन कर बीएचयू कुलपति का पुतला जलाया

Mon, 25 Sep 2017 05:35 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
छात्रों ने प्रदर्शन कर बीएचयू कुलपति का पुतला जलाया
महराजगंज। बीएचयू में हुई लाठी चार्ज की घटना से नाराज छात्रों ने सोमवार को जहां बीएचयू कुलपति का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया। साथ ही बेटियों पर अत्याचार होने की बात कह सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन भी दिया। वहीं जवाहर लाल नेहरू पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज गेट पर छात्रों ने बीएचयू कुलपति का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि लाठी चार्ज की घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन और तेज होगा।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज गेट पर पुतला जला कर प्रदर्शन के दौरान छात्रनेता अविनाश कुमार ने कहा कि पहले गोरखपुर विश्वविद्यालय में लाठी चार्ज कर छात्रों की आवाज को दबाने की कोशिश हुई। अब छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले को लेकर विरोध हुआ तो उसे दबाने की कोशिश पुलिस प्रशासन ने की। इस पूरे घटनाक्रम के लिए बीएचयू के कुलपति जिम्मेदार हैं। कैंपस में अराजक तत्वों की वजह ऐसी घटनाएं हुईं। बीएचयू प्रशासन अगर पहले से सतर्क रहता तो शायद ऐसी घटना नहीं होती। उन्होंने कहा कि बर्बरता पूर्वक छात्र-छात्राओं पर लाठी बरसाने की घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। छात्र नेता बलराम दूबे ने घटना की निंदा करते हुए आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी। इस दौरान हिमांशु, सदानंद, मंदीप, रजनीश, आकाश पटेल, आशिफ शब्बीर, मनोज कुमार, तारकेश्वर, अखिलेश कुमार, आलोक रंजन, मैनुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, कार्यकर्ताओं के साथ डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि पीड़ित छात्रों से मिलने जा रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को प्रशासन ने गलत तरीके से रोका। छात्रों पर लाठी चार्ज की घटना की निंदनीय है। उन्होंने लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में लोगों की आवाज दबाने वाली सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन नारायण मिश्र, विधिनारायण वर्मा, जहीर खान, विजय कुमार अंगारा, मुंद्रिका के अलावा तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed