फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   नेपाल के सीमावर्ती जिलो में स्वाइन फ्लू ने दिया दस्तक

नेपाल के सीमावर्ती जिलो में स्वाइन फ्लू ने दिया दस्तक

Mon, 07 Aug 2017 12:32 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
नेपाल के सीमावर्ती जिलो में स्वाइन फ्लू ने दिया दस्तक
सोनौली। भारत-नेपाल के सीमावर्ती जिलो में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। नेपाल कास्की जिले के बाद पोखरा और पाल्पा में स्वाइन फ्लू तेजी से पांव पसार रहा है। पाल्पा और पर्यटक नगरी पोखरा इसके चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि दर्जनों लोग इससे पीड़ित है। रविवार को नेपाली प्रशासन ने अपने लोगों को स्वाइन फ्लू से अलर्ट कर दिया। भारत नेपाल सीमा से सटे सीमावर्ती जिला भैरहवां में दर्जनों लोगों में इसके लक्षण पाए गए। इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग युद्ध स्तर पर प्रयासरत है। लोगों को सुरक्षा के लिए मास्क लगाने के सुझाव दिए जा रहे हैं। नेपाल का स्वास्थ्य विभाग लोगों में दवाइयां और मास्क बांट रहा है।
विज्ञापन

भारतीय सरहद से सटे नेपाल के सीमावर्ती कई जिलों में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ गए हैं। कास्की जिले के पर्यटक नगरी पोखरा पाल्पा और चितवन समेत रुपन्देही में बड़ी तेजी से सैकड़ों लोग इससे पीड़ित है। पाल्पा में चार लोगों की मौत के बाद लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

भारत नेपाल की खुली सीमा सोनौली से लगभग हजारों की संख्या में यात्री प्रतिदिन नेपाल आते जाते है। जिसके कारण अब भारत में स्वाइन फ्लू के दस्तक की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। जबकि भारतीय स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए बार्डर पर अभी तक समुचित व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है स्वाइन फ्लू
पाल्पा के डॉक्टरों का कहना है कि स्वाइन फ्लू फैलने वाली रेस्पिरेटरी डिजीज है, जो वायरस के टाइप ए स्ट्रेन से होता है। वायरस शरीर में दूषित सांस लेने से और गंदे हाथ, आंख, मुंह या नाक पर लगाने से हो सकता है।

स्वाइन फ्लू के लक्षण-
स्वाइन फ्लू के लक्षण वायरल फीवर जैसे ही होते हैं लेकिन इसका प्रभाव ज्यादा होता है। मरीज को तेज बुखार, गला खराब, सुस्त जैसा लगता है. कुछ मरीजों को जी मिचलाना जैसे और डायरिया के लक्षण भी महसूस होते है। गंभीर मामलों में निमोनिया या ऑर्गन फेल्योर होने की आशंका रहती है।

स्वाइन फ्लू से ऐसे बचें
-भीड़भाड़ वाली जगह में जाते वक्त सावधान रहें और हो सके तो मास्क पहनकर बाहर निकलें। जुकाम और गले में खराश होने पर तुरंत चिकित्सीय सलाह लें। साफ-सफाई रखें। कुछ भी खाने से पहले हैंडवॉश जरूर करें।


तस्करी का कपड़ा बरामद
सोनौली। नेपाल रुपन्देही जिले की भैरहवां पुलिस ने भारत से तस्करी कर लाए गए लाखों रुपये का कपड़ा बरामद कर सीज किया है। बीती रात भैरहवा देवकोटा चौक पर पुलिस सवारी साधनों की जांच कर रही थी। उसी समय 5 बस की जांच में भारी मात्रा में तस्करी का कपड़ा बरामद हुआ। डीएसपी भैरहवां बेल बहादुर पांडेय ने बताया कि लावारिस हाल में बरामद कपड़े को कस्टम को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed