फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   60 school vehicles are operating without being onboarded on the portal.

Maharajganj News: पोर्टल पर बिना ऑनबोर्ड हुए संचालित हो रहे हैं 60 स्कूली वाहन

Fri, 08 May 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
60 school vehicles are operating without being onboarded on the portal.
70 वाहनों को स्कूल प्रबंधन ने नहीं कराया है ऑनबोर्ड, 10 विभाग के अभियान में किए जा चुके हैं सीज
विज्ञापन


जनपद में 1123 स्कूली वाहनों को जारी किया गया है परमिट, ऑनबोर्ड हैं मात्र 1053
महराजगंज। इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल पर स्कूलों के वाहनों की डाटा फीडिंग को लेकर पिछले माह परिवहन विभाग के अभियान चलाने के बाद 70 बस अभी तक ऑनबोर्ड नहीं हो सके हैं। इनमें से 10 विभाग के अभियान में सीज किए जा चुके हैं जबकि 60 अभी बच्चों को स्कूल से लाने और पहुंचाने का काम कर रहे हैं।
स्कूल वाहनों में बच्चों की सुरक्षा के लिए परिवहन आयुक्त स्तर से इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल विकसित कराकर सभी जनपदों में स्कूल व संचालित स्कूल वाहनों को ऑनबोर्ड कराने का निर्देश जारी किया है। अप्रैल में अभियान चलाकर में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा परिषद ने भी सहयोग देकर स्कूलों को ऑनबोर्ड होकर वाहनों को भी ऑनबोर्ड करने के निर्देश दिए लेकिन इस संयुक्त प्रयास के बाद भी जनपद में सिर्फ 1053 स्कूल वाहन ही ऑनबोर्ड कराए गए। विभाग के मुताबिक, 70 स्कूल वाहन अभी भी ऑनबोर्ड नहीं हुए हैं। इनमें से कुछ को प्रवर्तन विभाग ने अभियान के तहत सीज भी कराया, लेकिन अभी भी 60 वाहन बिना ऑनबोर्ड हुए ही बच्चों को स्कूल से लाने पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


वर्जन

जनपद में कुल 1123 स्कूल वाहनों को विभाग की तरफ से परमिट जारी किया गया है। इसके सापेक्ष 1053 वाहन ही ऑनबोर्ड कराए गए हैं। शेष वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन की कार्रवाई प्रभावी है। लगभग 10 वाहन बिना ऑनबोर्ड हुए संचालित करने पर सीज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ, महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed