फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   60, now 30 rupees must be paid.

60 की बजाय अब 30 रुपये देना होगा जल कर

Sat, 28 Apr 2018 01:05 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 28 Apr 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
60, now 30 rupees must be paid.
60 की बजाय अब 30 रुपये देना होगा जल कर - फोटो : अमर उजाला
कोठीभार(महराजगंज)। सदस्यों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच शुक्रवार को सिसवा नगर पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। इसमें नगर पंचायत क्षेत्र में रहने वालों से अब  60 की बजाय 30 प्रति माह जल कर वसूल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में 17 सूत्री एजेंडे पर चर्चा हुई। परंतु इस बीच करीब एक घंटे तक आरोप- प्रत्यारोप का भी दौर चला। 
विज्ञापन


सदस्य नागेंद्र जायसवाल ने अधिशासी अधिकारी पर नगर पंचायत का मुख्य द्वार बनवाने के प्रति शिथिलता बरतने का आरोप लगाया। इस पर अधिशासी अधिकारी लवकुश मिश्रा ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि मुख्य द्वार का प्रस्ताव पिछले कार्यकाल का है। राज्य वित्त के खाते में रकम नहीं होने के कारण द्वार नहीं बनवाया जा सका। इसी बीच नगर पंचायत कर्मी अनिल गुप्ता पर एक सदस्य ने प्रधानमंत्री आवासों की जांच को लेकर मनमानी का आरोप लगाया। कर्मचारी ने आरोप पर सफाई देने की कोशिश की। इस मसले को लेकर सदस्य और कर्मचारी के बीच जमकर नोकझोंक हुई। किसी तरह अन्य सदस्यों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। उसके बाद 17 सूत्री एजेंडे पर चर्चा शुरू हुई। एजेंडे में कस्बे में जल निकासी के प्रबंध के लिए 4 करोड़ रुपये की लागत से ढाई किलोमीटर नाले का निर्माण कराने, जलापूर्ति के लिए मुफ्त कनेक्शन दिए जाने पर सहमति जताई गई। इसी तरह से जल कर 60 रुपये से घटा कर प्रति माह 30 रुपये वसूलने, स्वच्छता मिशन के तहत शौचालयों व मूत्रालयों का निर्माण कराने, वाईफाई की मुफ्त व्यवस्था करने, मुख्य चौराहों पर बिना तार के सीसीटीवी कैमरे लगवाने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली लड़कियों के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय का खोले जाने का निर्णय भी हुआ। इसके अलावा 7 करोड़ की लागत से स्वच्छता के लिए सड़कों और भूमिगत नालियों का निर्माण कराने और नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने सहित 17 बिंदुओं से संबंधित प्रस्ताव अध्यक्ष रागिनी जायसवाल ने सदन के पटल पर रखा। जिसे बोर्ड द्वारा स्वीकृत दे दी गई। बैठक के अंत में कुशीनगर के दुदही में हुए हादसे में 13 बच्चों की मौत पर 2 मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष के पति जगदीश प्रसाद जायसवाल, सदस्य नंदन सिंह, आकाश सिंह, राजन विश्वकर्मा, धर्मेंद्र शुक्ला, विनोद रौनियार, धर्मवीर सोनी, सुरेश जायसवाल, उमा मद्धेशिया, गोरख मद्धेशिया, लिपिक शकील अहमद, कपिलदेव भारती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed