फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   6 beds reserved in the district hospital due to heat wave

Maharajganj News: हीट वेव को लेकर जिला अस्पताल में 6 बेड आरक्षित

Wed, 22 Apr 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
6 beds reserved in the district hospital due to heat wave
बढ़ते तापमान के बीच जिला अस्पताल ने की हिट वेव की पूरी तैयारी
विज्ञापन

आइस पैक्स की पर्याप्त व्यवस्था
महराजगंज। गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही जिला अस्पताल प्रशासन ने हीट वेव से निपटने की तैयारी कर ली है। जिला अस्पताल में हीट वेव के मरीजों के लिए 6 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं।
बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला अस्पताल प्रशासन ने हीट वेव की समस्या से निपटने की तैयारी पूरी कर ली है। जिला अस्पताल प्रशासन ने छह बेड एयर कंडीशंड वार्ड और कोल्ड रूम में व्यवस्थित कर लिए हैं। अस्पताल परिसर में ओआरएस घोल का विशेष काउंटर बनवाया गया है। यहां मरीजों और उनके परिजनों को नि:शुल्क ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही आइस पैक्स की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। अस्पताल में फ्रिज लगाए गए हैं और ठंडे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। सीएमएस डॉ. एके दिवेदी ने बताया कि हीट वेव को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए हम पूरी तरह मुस्तैद हैं।
विज्ञापन

तीन डॉक्टर और छह स्टाफ नर्स तैनात
अस्पताल प्रशासन ने हीट वेव से प्रभावित मरीजों को राहत देने के लिए 24 घंटे ड्यूटी की व्यवस्था की है। इस दौरान 3 विशेषज्ञ डॉक्टर और 6 स्टाफ नर्स को तैनात किया गया है। सभी चिकित्सकों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि कोई भी गंभीर मरीज आने पर तुरंत हिट वेव वार्ड में शिफ्ट किया जा सके। सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और अन्य गर्मी संबंधी बीमारियां आम हैं। इसलिए आमजन को सलाह दी जाती है कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें, हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें, खूब पानी पिएं और नमक-चीनी का घोल लें। यदि किसी को चक्कर, उल्टी, तेज बुखार या बेहोशी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत अस्पताल पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed