फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   59 types of tests are now free at Health ATM

Maharajganj News: हेल्थ एटीएम में अब 59 तरह की जांच मुफ्त

Sat, 04 Oct 2025 01:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
59 types of tests are now free at Health ATM
महराजगंज। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए हेल्थ एटीएम पर लोगों को 59 तरह के निशुल्क जांच की सुविधा मिलेगी। इस हेल्थ एटीएम को टेली कंसल्टेशन और डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड तकनीक से जोड़ा जाएगा। इसके जरिए मरीजों को न केवल तुरंत जांच की सुविधा मिलेगी बल्कि चिकित्सकों से सीधे परामर्श भी मिल सकेगा। अबतक सिर्फ 23 तरह के जांच की सुविधा मिलती थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हेल्थ एटीएम में कुल 59 तरह की जांचें बिल्कुल मुफ्त की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और एक नगरीय स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। वर्तमान में 31 स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम मशीनें स्थापित की जा चुकी हैं। इन मशीनों के जरिए अभी 23 प्रकार की जांचें की जा रही हैं, जिनमें हीमोग्लोबिन, सीबीसी, प्लेटलेट, वजन, पल्स रेट, कार्डियक, शुगर, यूरिन, मलेरिया, हेपेटाइटिस, अर्थराइटिस प्रोफाइल, प्रेगनेंसी, टाइफाइड आदि शामिल हैं। इन जांचों की सुविधा मुफ्त प्रदान की जा रही है। हेल्थ एटीएम की इस व्यवस्था को और उन्नत बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कई नई सुविधाएं शुरू की हैं। अब इन मशीनों के जरिए शरीर की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, ऑक्सीजन स्तर, बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई), मेटाबॉलिक एज, बॉडी फैट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट, मसल मास आदि की जांच शामिल होगी। इसके अलावा पैथोलॉजी टेस्ट के तहत ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल जैसी जांचें भी उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

भविष्य में हेल्थ एटीएम के माध्यम से डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, यूरिन टेस्ट, गर्भावस्था जांच, टाइफाइड, एचआईवी, ईसीजी, टीएलसी, डीएलसी जैसी जांचें भी संभव होंगी। इनमें से कई जांचें ऐसी हैं, जो अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों में आसानी से उपलब्ध नहीं थीं। अब मरीजों को जांच के बाद तुरंत टेलीमेडिसिन के जरिए विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने की सुविधा मिलेगी। जांच रिपोर्ट को डिजिटल रूप से टेलीमेडिसिन कंसल्टेंट को भेजा जा सकेगा। इससे मरीजों को बिना लंबी दूरी तय किए विशेषज्ञ सलाह मिल सकेगी। यह सुविधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी होगी जो दूर दराज के इलाकों हैं और बड़े अस्पतालों तक पहुंचने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed