फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   58.13 percent voting in Shetra Panchayat sub election

उपचुनाव-----------------

Fri, 05 Aug 2022 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
58.13 percent voting in Shetra Panchayat sub election
चार पदों पर हुए उप चुनाव में 58.13 प्रतिशत हुआ मतदान
विज्ञापन

महराजगंज। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को जिले के पांच मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। उप चुनाव में भी लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जिले में कुल 58.13 प्रतिशत मतदान हुआ।
जिले के पनियरा ब्लॉक के हंसखोरी व बृजमनगंज ब्लॉक के मिश्रौलिया में क्षेत्र पंचायत सदस्य की एक-एक सीट पर, बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम महुलानी में ग्राम पंचायत सदस्य की एक सीट पर तथा बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम गुर्चिहां मेें प्रधान पद की एक सीट पर बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से शाम बजे तक मतदान कराया गया। मतदान के लिए हर वर्ग के लोगों में उत्साह दिखा। प्रभारी अधिकारी पंचायत धनंजय कुमार दूबे ने बताया कि जिले के पांच केंद्रों पर कुल मिलाकर 58.13 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन

-------------
3237 मतदाताओं ने मतदान किया
चार सीटों पर होने वाले मतदान के लिए पांच केंद्रों पर कुल 5569 मतदाताओं को चिन्हित किया गया था जिसमेें से 3237 मतदाताओं ने मतदान किया।
-------------
जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी रहे तैनात
पनियरा ब्लॉक के ग्राम हंसखोरी में चुनाव प्रक्रिया को बेहतर ढंग से कराने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट मोहम्मद जसीम, सेक्टर मजिस्ट्रेट राजेश श्रीवास्तव व स्टेटिक मजिस्ट्रेट राजकिशोर सिंह व चंद्रभूषण पांडेय तथा बृजमनगंज में जोनल मजिस्ट्रेट रामसजीवन मौर्य, सेक्टर मजिस्ट्रेट रामअनुज त्रिपाठी तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार, अगनित कुमार व पिंगल प्रसाद राणा ने उपचुनाव को संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। उनके साथ ही सभी पांच मतदान केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों ने भी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed