फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   57 corona positive found

कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 57 पॉजिटिव

Sat, 22 Aug 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
57 corona positive found
कोरोना से एक और युवक की मौत, 57 पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

अब तक 28131 सैंपल की हो चुकी जांच
महराजगंज। कोरोना संक्रमण से शनिवार को फिर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 57 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमण बढ़ने के साथ ही मरने वालो की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। अब तक कोरोना के कुल मामले 2068 हो चुके हैं, जिसमें कोरोना के सक्रिय मामले 1328 हैं। 718 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 22 हो गई है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि शनिवार को मिले 57 संक्रमितों में महराजगंज एवं निचलौल में सबसे ज्यादा हैं। यहां 17-17 संक्रमित मिले हैं। बृजमनगंज में 2, मिठौरा में 4, नौतनवां में 2, पनियरा में 7, परतावल में 4, फरेंदा ब्लॉक का एक संक्रमित मिला है। इसके अलावा 4 अन्य संक्रमित भी मिले हैं। जिले में अब तक 29131 सैंपल की जांच कराई जा चुकी है। 663 लोग होम आइसोलेशन में हैं। संक्रमितों की कोविड अस्पताल में बेहतर ढंग से निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों की अधिक से अधिक से जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन

120 लोगों के लिए गए नमूने
बरगदवा/मिठौरा। नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की दोपहर कोरोना संक्रमण की जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया। सीएचसी रतनपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित गौतम ने बताया कि करीब 150 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया, जिसमें जांच के लिए 120 लोगों के नमूने लिए गए। मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा जमुई पण्डित और कसमरिया में शनिवार को कोरोना परीक्षण किया गया। जिसमें जमुई पंडित में 149 ग्रामीणों ने कोरोना जांच कराई। ग्राम सभा कसमरिया में 152 लोगो ने जांच कराई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा के प्रभारी अधीक्षक डॉ. श्याम बाबू ने बताया कि जमुई पंडित में तीन, कसमरिया में एक व्यक्ति संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed