फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   553 children got the gift of admission in the school of their choice.

Maharajganj News: 553 बच्चों को मनपसंद स्कूल में दाखिले की सौगात मिली

Sun, 03 Mar 2024 05:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 03 Mar 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
553 children got the gift of admission in the school of their choice.
महराजगंज। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को मनपसंद स्कूल में दाखिला दिलाने की कवायद परवान चढ़ रही है। पिछले दिनों हुई लॉटरी में 93 बच्चों को यह सौगात मिली है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आरटीई के तहत बच्चों को दाखिला दिलाने के लिए लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। 26 फरवरी को मुख्यालय में हुई ऑनलाइन लाटरी में 553 छात्रों के आवेदनों को शामिल किया गया। इसमें 276 आवेदन मानक पूरा नहीं होने के कारण अस्वीकृत हो गए। 553 बच्चों को मनपसंद स्कूल में दाखिले की सौगात मिली।
विज्ञापन


वहीं इस योजना के तहत एक और मौका भी दिया गया है। 30 मार्च तक फिर से आरटीई के तहत मनपसंद स्कूल में दाखिले को लेकर आवेदन करने की छूट दी गई है। इसके बाद लॉटरी निकाली जाएगी। दूसरे चरण को लेकर लगातार शहर से लेकर ग्रामीण स्तर पर प्रचार-प्रसार जारी है। पहले चरण में जिन छात्रों का नाम लिस्ट में है, वे पसंदीदा स्कूल में दाखिला ले सकते हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इसका ध्यान रखा जा रहा है कि छात्रों को दाखिले में कोई परेशानी न हो। संबंधित स्कूलों को भी विभाग की ओर से पूरी गाइड लाइन के बारे में अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------
पहली लॉटरी में 553 बच्चों को आरटीई के तहत लाभ दिया गया है। दूसरे मौके को लेकर एक मार्च से 30 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इनके लिए फिर से लॉटरी की जाएगी।
-श्रवण कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed