फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   5.52 lakh siphoned off by sending a digital card

Maharajganj News: डिजिटल कार्ड भेज 5.52 लाख उड़ाए

Wed, 15 Jul 2026 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
5.52 lakh siphoned off by sending a digital card
महराजगंज। शादी का डिजिटल निमंत्रण भेजकर मोबाइल हैक करने वाले साइबर अपराधियों ने पनियरा थाना क्षेत्र के एक युवक के बैंक खाते से 5.52 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम बहरामपुर निवासी रणजीत कुमार का उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की सरहरी शाखा में खाता है। खाते से उनका उनका मोबाइल नंबर लिंक है। आरोप है कि छह जुलाई की सुबह करीब चार बजे उनके मोबाइल पर शादी के कार्ड का एक लिंक भेजा गया। लिंक खोलते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद साइबर अपराधियों ने 12 अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से उनके खाते से कुल 5,52,426 रुपये अपने खातों में स्थानांतरित कर लिए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर रणजीत कुमार ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के माध्यम से उन्होंने कार्रवाई की मांग की। इसके बाद 8 जुलाई को साइबर क्राइम थाना पहुंचकर तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी सजनू यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बैंक खातों, ट्रांजेक्शन तथा मोबाइल डेटा के आधार पर साइबर ठगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, विशेषकर शादी के कार्ड, कूरियर, केवाईसी या पुरस्कार से जुड़े लिंक पर बिना सत्यापन क्लिक न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed