फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   52 pregnant women were examined and medicines were distributed at Sadar CHC.

Maharajganj News: सदर सीएचसी पर 52 गर्भवती की जांच कर वितरित की दवा

Wed, 10 Dec 2025 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
52 pregnant women were examined and medicines were distributed at Sadar CHC.
आयरन, फॉलिक एसिड, कैल्शियम की गोलियां देकर पोषण संबंधी सलाह दी
विज्ञापन

महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर में मंगलवार को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया।



शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रोमा गुप्ता ने सभी गर्भवती महिलाओं की विस्तृत जांच की। इस दौरान हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, वजन, गर्भस्थ शिशु की स्थिति व अन्य जरूरी जांच किए गए। जांच के बाद सभी महिलाओं को आयरन, फॉलिक एसिड, कैल्शियम की गोलियां देकर पोषण संबंधी सलाह दी गई। उन्होंने महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित जांच और सुरक्षित प्रसव के लिए जागरूक भी किया।
विज्ञापन




शिविर में कुल 52 गर्भवती महिलाओं ने पंजीकरण कराया और उनकी जांच की गई। इनमें प्रथम तिमाही से लेकर नौवें महीने तक की गर्भवती महिलाएं शामिल रहीं। काउंसलर सरोज सिंह ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की पूरी जानकारी दी। स्टाफ नर्स प्रियंका ने जांच प्रक्रिया में सहयोग की। सीएचसी प्रभारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि ऐसे शिविर नियमित तौर पर आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed