फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   52,846 farmers got first installment of respect fund

52,846 किसानों को सम्मान निधि की पहली किस्त मिली

Mon, 25 Feb 2019 12:45 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 25 Feb 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
52,846 farmers got first installment of respect fund
52,846 किसानों को सम्मान निधि की पहली किस्त मिली - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम स्थल से सम्मान निधि की पहली किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये लाभार्थी किसानों के खाते में भेजी। योजना के तहत जिले के 52846 किसानों को सम्मान निधि की पहली किस्त मिली। इस बीच जिले में प्रतीक स्वरूप 410 किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण, कलेक्ट्रेट सभागार, चारों तहसील मुख्यालयों तथा सभी बारह ब्लॉक मुख्यालयों पर दिखाया गया। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 50, चारों तहसील मुख्यालयों पर 30-30 तथा सभी बारह ब्लॉकों पर 20-20 किसानों को सम्मान राशि का प्रतीक स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सभी स्थानों पर किसानों ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन सुना तथा सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी पंकज अग्रवाल, उप निदेशक कृषि डॉक्टर राजेश सिंह, जिला कृषि अधिकारी रवि मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। परतावल प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक सभागार में लाभार्थी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां प्रोजेक्टर के माध्यम से गोरखपुर के फर्टिलाइजर मैदान में आयोजित का कार्यक्रम को  दिखाया गया। यहां 10 किसानों को प्रमाण पत्र दिए गए। धानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक सभागार में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में चयनित किसानों को प्रमाण पत्र खंड विकास अधिकारी धानी बसंती देवी ने प्रदान किया। योजना के तहत क्षेत्र के 1052 किसानों का चयन किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed