फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   महिला आयोग की सदस्य सुनी महिलाओं की समस्या

महिला आयोग की सदस्य सुनी महिलाओं की समस्या

Wed, 06 Mar 2019 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
महिला आयोग की सदस्य सुनी महिलाओं की समस्या
महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं समस्या
विज्ञापन

- मामलों का समय से निस्तारण करने का दिया निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला द्विवेदी ने बुधवार को स्थानीय लोक निर्माण विभाग डाक बंगले में पीड़ित महिलाओं की समस्याएं को सुनी। उत्पीड़न, घरेलू हिंसा आदि घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने का निर्देश दिया।

जन सुनवाई में मुख्य रूप से ऐश्वर्यलता निवासी आनंदनगर, सुनीता शर्मा कवलदह पुरंदरपुर, शायरा बानो बासपार बैजौली दावना टोला कोतवाली, शिशकली खेसरारी पकडिहवां टोला कोठीभार, प्रियंका निवासी कोठीभार आदि महिलाएं पहुंची थी। समस्या निस्तारण के लिए महिला थानाध्यक्ष विभा पांडेय और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निर्मला द्विवेदी ने कहा कि महिलाओं से प्राप्त होने वाली समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें। निस्तारण के प्रगति की सूचना भेजी जाए। उन्होंने प्रियंका और उनके पति में चल रहे विवाद के बीच समझौता कराया। पति-पत्नी एकसाथ रहने को राजी हो गए। उन्होंने महिला थानाध्यक्ष से महिला थाने में आए मामले के बारे में पूछताछ की। इस मौके पर बाल संरक्षण अधिकारी जकी अहमद, 181 महिला हेल्प लाइन आशा ज्योति केंद्र के मंडल समन्वयक प्रियंका सिंह, महिला कल्याण अधिकारी ऋचा मिश्रा, अमिता पांडेय, शिल्पी जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed