{"_id":"5c3648efbdec2256f03ea6d0","slug":"51547061487-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ग्राम पंचायत अधिकारी का रूकेगा एक दिन का वेतन ...........","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ग्राम पंचायत अधिकारी का रूकेगा एक दिन का वेतन ...........
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार ग्राम पंचायत अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोका
प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक से गैरहाजिर थे
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग राज करन पाल ने बुधवार को जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र भेजकर लक्ष्मीपुर ब्लॉक के चार ग्राम पंचायत अधिकारी का एक दिन के वेतन रोकने का आदेश दिया है।
उन्होंने बताया कि विकास खंड लक्ष्मीपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा बैठक की गई। इसकी सूचना समस्त ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों को दी गई थी। इसके बावजूद ब्लॉक की चार ग्राम पंचायतों के अधिकारी कौशलेंद्र कुशवाहा, शिवसागर पांडेय, कृष्णमोहन वर्मा, राममदन बैठक से गैरहाजिर रहे। इस कारण संबंधित अधिकारियों के गांव में प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य की समीक्षा नहीं की जा सकी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण में शासन की मंशा के अनुसार जिन लाभार्थियों के खाते में प्रथम किस्त की धनराशि भेजी गई है। उन्हें दूसरी किस्त भेजने, जिनके खाते में दूसरी किस्त भेजी गई है, उसे तीसरी किस्त भेजकर आवास निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। समीक्षा बैठक से गैरहाजिर रहने वाले चार ग्राम पंचायत अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र भेजा गया है।