फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   जंगल से निकलकर नौसागर गांव में घुसा फिसिंग कैट

जंगल से निकलकर नौसागर गांव में घुसा फिसिंग कैट

Thu, 20 Dec 2018 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
जंगल से निकलकर नौसागर गांव में घुसा फिसिंग कैट
जंगल से निकलकर नौसागर गांव में घुसा फिसिंग कैट
विज्ञापन

फिसिंग कैट को पकड़ने में अमरनाथ व अफरोज ने दिखाई दिलेरी
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा/लेहड़ा। फरेंदा रेंज के जंगल से भटक कर निकला फिसिंग कैट बृजमनगंज क्षेत्र के नौसागर के टोला सुखचैनपुर में पहुंच गया। गांव में घुसने पर फिसिंग कैट हमलावर हो गया। एक बछड़े पर हमला करते देख लोगों ने उसे दौड़ाकर एक बड़ी टोकरी में कैद कर लिया। सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम सूचना के काफी देर बाद पहुंची और उसको पकड़ कर ले गई। फिसिंग कैट अभी बच्चा बताया जा रहा है।
बुधवार की सुबह करीब 6 बजे थाना क्षेत्र बृजमनगंज के ग्रामसभा नौसागर टोला सुखचैनपुर में गन्ने की खेत से निकलते हुए एक फिसिंग कैट पर लोगों की नजर पड़ी। कुछ ही देर में वह गांव में घुस गया। लोग उसे तेंदुआ समझकर भयभीत हो गए। यहां के रहने वाले किसान भदई के गाय के बछड़े पर उसने हमला बोल दिया। लोगों की समझ में आया की यह तेंदुआ है और गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने उसे दौड़ा लिया। नौसागर निवासी अमरनाथ व अफरोज ने फिसिंग कैट को पकड़ने के लिए हिम्मत दिखाई और आलू के खेत में एक बड़ी टोकरी से उसे ढंक दिया। शिकारगढ़ के ग्रामीणों ने भी हिम्मत दिखाई। लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष गिरीजेश उपाध्याय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र भी पहुंच गए। वहीं सूचना के काफी देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे पकड़ कर अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि पकड़ा गया जानवर तेंदुआ नहीं बल्कि मादा फिसिंग कैट है। जिसे महराजगंज वन चेतना केंद्र में रखा गया है। घायल होने की दशा में इलाज के लिए चिकित्सकों को बुलाया गया है। इलाज के बाद स्वस्थ होने पर फिसिंग कैट को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed