फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   नेपाल-भारत सीमा पर नागरिक परिचय पत्र का प्रस्ताव

नेपाल-भारत सीमा पर नागरिक परिचय पत्र का प्रस्ताव

Fri, 20 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
नेपाल-भारत सीमा पर नागरिक परिचय पत्र का प्रस्ताव
नेपाल-भारत सीमा पर नागरिक परिचय पत्र का प्रस्ताव
विज्ञापन

नवलपरासी (नेपाल)। प्रबुद्ध व्यक्ति समूह (ईपीजी) ने नेपाल भारत खुली सीमा व्यवस्थित करने के लिए दोनों ही मित्र देशों से नागरिक परिचय पत्र जारी करने का प्रस्ताव किया है। ईपीजी बैठक में भारतीय पक्ष ने सीमा क्षेत्र में बढ़ रही आतंककारी गतिविधि, असुरक्षा, उग्रवाद, अवैध व्यापार व आवागमन नियंत्रण करने के लिए परिचय पत्र लागू करने का प्रस्ताव रखा है । भारत-नेपाल की सीमा पर करीब 70 से ज्यादा चेक प्वाइन्ट है जिन्हें इससे काफी राहत मिलेगी। प्रस्ताव में आवागमन करने वाले नागरिकों का फोटो सहित परिचय-पत्र बनने से दोनों ही देशों का विकास होगा।

गुरूवार को नेपाल में हुई प्रबुद्ध व्यक्ति समूह (ईपीजी) की बैठक में ईपीजी नेपाल के संयोजक डा. भेखबहादुर थापा ने कहा कि भारत-नेपाल की खुली सीमा को व्यवस्थित करने के सीमा नागरिक परिचय पत्र का सुझाव दोनों ही देशों द्वारा दिया गया है। इससे सामाजिक सदभाव न बिगड़ने पाए इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए। प्रतिवेदन सार्वजनिक होने के बाद इस सुझाव पर सभी संतुष्ट दिखे। उन्होंने बताया कि भारत सीमा में जगह जगह नया पोस्ट बनाया गया है। नेपाल को भी इसका संज्ञान लेते हुए अपने क्षेत्र में भी नया पोस्ट सुरक्षा के दृष्टिकोण से बनाना चाहिए। वहीं कुछ सदस्यों ने बताया कि परिचय-पत्र के प्रस्ताव से सीमा पर दैनिक जीवन व सांस्कृतिक संबंध में असर पड़ सकता है जो चिन्ता का विषय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed