{"_id":"5a8877bc4f1c1bcb268ba7ac","slug":"51518892988-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डायल 100 भी दो पहिया वाहनों पर करेगी गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डायल 100 भी दो पहिया वाहनों पर करेगी गश्त
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
यूपी100
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में डायल 100 की लग्जरी गाड़ियों के बाद अब दो पहिया वाहन भी जिले में दौड़ते नजर आएंगे। इसके लिए जिले में हाई स्पीड वाले दो पहिया वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए सिपाही और होमगार्ड को तैनात किया जाएगा। इस सुविधा से भी लोगों को राहत मिलेगी। तैनाती के लिए थाने और होमगार्ड विभाग से ब्योरा जुटाया जा रहा है।
शहर में होने वाली तंग गलियां और उनमें जरूरत पड़ने पर पुलिस की गाडियां मौके तक पहुंचने के लिए शासन द्वारा इसे शुरू करने की योजना बनाई गई है। शहर में छोटी छोटी गलियों तक पुलिस के वाहन पहुंचने के लिए शासन स्तर से यूपी 100 डायल के दोपहिया वाहन संचालित करने का प्लान तैयार किया जा रहा है। सदर सीओ सदर एमपी सिंह ने बताया कि जिले में शासन स्तर से डायल 100 की बाइक का संचालन किया जाएगा। शासन के निर्देश मिलते ही यहां भी बाइक चलेगी। चल रही 100 नंबर की गाड़ियों की तरह ही सूचना मिलते ही सूचनाओं पर भेजा जाएगा।