{"_id":"59c504074f1c1be4738b6060","slug":"51506083847-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार की कार्यप्रणाली के विरोध में उतरे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार की कार्यप्रणाली के विरोध में उतरे अधिवक्ता
Updated Fri, 22 Sep 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। नौतनवां तहसीलदार की कार्यप्रणाली को लेकर अधिवक्ताओं में नाराजगी है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसीलदार का कार्यालय नियत समय से कभी भी नहीं खुलता। शुक्रवार को दोपहर बाद एक बजे तक तहसीलदार का कार्यालय न खुलने से अधिवक्ता नाराज हो गए। अधिवक्ताओं ने कार्यालय के बाहर खड़े हो करके विरोध जताया।
इस मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश चंद त्रिपाठी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी को मांग पत्र भी सौंपा। अधिवक्ताओं का कहना था कि तहसीलदार द्वारा नामांतरण में मनमाना रवैया अपना जा रहा है। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र जारी करने में भी मनमानी की जा रही है। कृषि योग्य भूमि को मनमाने तरीके से आबादी तथा आबादी की भूमि को कृषि योग्य घोषित किया जा रहा है। तहसीलदार की कार्यप्रणाली के विरोध में बार एसोसिएशन एक महीने से आंदोलनरत है फिर भी उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि तहसीलदार की कार्यप्रणाली में अविलंब सुधार नहीं हुआ तो 28 सितंबर से अधिवक्ता न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर अरुण सिंह, शमसुद्दीन, महेंद्र त्रिपाठी, प्रभाकर पांडेय, अशोक जायसवाल, बृजेंद्र त्रिपाठी, वेद प्रकाश शुक्ल, रियाज अहमद, राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।