{"_id":"59c3a6564f1c1bb1688b6063","slug":"51505994326-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किए आंगनबाडी वर्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किए आंगनबाडी वर्कर
Updated Thu, 21 Sep 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। मानदेय में वृद्धि समेत 10 सूत्री मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आंदोलन के चौथे दिन कलेक्ट्रेट के सामने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचे। यहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जुलूस की शक्ल में सरकार विरोधी नारे लगाते हुए साहूजी महराज की प्रतिमा तक पहुंचे। इसके बाद एसडीएम को मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। संगठन के जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्या ने सरकार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 18 हजार करने की मांग की। उनका कहना था कि सहायिकाओं व आंगनबाड़ी को पेंशन योजना का लाभ मिलना चाहिए। मीटिंग में आने पर टीए मिलना चाहिए।
जिलाध्यक्ष छाया भारती ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर ज्ञानती देवी, राजदुलारी, शोभा देवी, रिता, संगीता, सुशीला देवी, राजमति देवी, माधुरी, मंजू देवी, सरोज, मालती देवी, परवेज आलम आदि मौजूद रहे।