फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   पहाडो पर हुई तेज बारिश से फिर टूटा महाव तटबंध

पहाडो पर हुई तेज बारिश से फिर टूटा महाव तटबंध

Sun, 02 Jul 2017 11:27 PM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
पहाडो पर हुई तेज बारिश से फिर टूटा महाव तटबंध
छितवनिया में टूटा महाव तटबंध
विज्ञापन


बरगदवा/परसामलिक।
पहाड़ों पर हुई मूसलधार बारिश से महाव का पश्चिमी तटबंध रविवार दोपहर में एक बजे छितवनिया गांव के सामने मरम्मत हुए स्थान के बगल में दूसरी बार 20 मीटर टूट गया। इससे सैकड़ों एकड़ धान की रोपाई जलमग्न हो गई। मौके पर जिला प्रशासन के किसी अधिकारी को न पहुंचने से गांववालों में गुस्सा है।

रविवार की सुबह उफनाए महाव अपने पश्चिमी तटबंध को छितवनिया गांव के सामने दोपहर करीब एक बजे परशु यादव के खेत के पास टूट गया। इससे छितवनिया कोहरगड्ड में पानी घुस गया। छितवनिया और कोहरगड्डी के लोग सुरक्षित स्थान की ओर पलायन कर रहे हैं। महाव का पानी गांव के जगवंत यादव, जगदीश अग्रहरी, उमाशंकर जायसवाल, प्रेम रौनियार, हकीमुल, सुरेश गौड़, हरीलाल, तीरथ, इनमुल, निहाल, जय चन्दसहानी, फेंकू, इंद्रकमल, नरेश, जोखू आदि किसानों का रोपे गए धान के पौधे डूब गए हैं। वहीं, महाव के मटमैले पानी और रेत से तबाही मचाते हुए कोहरगड्डी, दोगहरा, विशुनपुरा, पिपरहिया, जहरी, घोड़हवा आदि दर्जनों गांवों में महाव का पानी पहुंच गया है। अभी तक जिला प्रशासन के किसी अधिकारी के न पहुंचने से गांववालों में आक्रोश है। बता दें कि महाव तटबंध ने बीते 21 जून को तीन स्थान खैरहवा, छितवनिया और कनरी चकरार के पास तोड़ते हुए तबाही मचाया था। सिंचाई विभाग ने एक सप्ताह बाद तीन कटान स्थलों को बांस-बल्ली और बोरियों में रेत भरकर कटानस्थल की मरम्मत करा दी थी। क्षेत्रीय किसान रामप्रीत यादव, सुदामा, बाबूराम, कन्हई, रामकिशुन, हरिराम यादव आदि ने कहा कि अब ऐसा लगता है कि महाव इस क्षेत्र के किसानों के लिए अभिशाप बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed