फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   50 indian labour has return from sonoli border

भारतीय मजदूरो को भारत नेपाल सोनौली सीमा से लौटाया

Thu, 19 Aug 2021 10:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
50 indian labour has return from  sonoli border
50 भारतीय मजदूरों को सोनौली सीमा से लौटाया
विज्ञापन

महराजगंज। भारत नेपाल सोनौली सीमा से आवागमन बंद है। जरूरतमंदों को नियम एवं शर्तों के अनुसार नेपाल प्रशासन की अनुमति पर प्रवेश दिया जा रहा है। कोरोना काल से ही सीमा सील होने के कारण नेपाल की फैक्ट्रियों में काम करने वाले भारतीय मजदूर एवं इंजीनियरों की समस्या बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को नेपाल जाने के लिए करीब 50 भारतीय मजदूर सोनौली सीमा पर पहुंचे। उन्हें नेपाल पुलिस ने प्रवेश नहीं करने दिया। लिहाजा उन्हें वापस लौटना पड़ा।
पिछले महीने से नेपाल में लॉकडाउन की छूट के बाद नेपाल में इंडस्ट्रीज चलने लगी है जिससे भारतीय इंजीनियर और कारखानों में काम करने वाले भारतीय मजदूर की मांग बढ़ी है। लेकिन मुख्य रास्ते से प्रवेश पर पाबंदी के कारण मजदूरों को समस्या हो रही है। सूत्र बता रहे हैं कि कुछ भारतीय मजदूर पगडंडियों के सहारे प्रवेश कर ले रहे हैं। इसकी एवज में कुछ लोग रकम की वसूली भी करने में लगे हैं। इंस्पेक्टर बेलहिया नवीन पौडेल ने बताया कि कोरोना के कारण सीमा सील है। प्रवेश पर रोक लगी है। कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि बृहस्पतिवार को तीन टेंपो चालकों को भगवानपुर जाने के दौरान पकड़ा गया। उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। यात्रियों को सरहद के मुख्य रास्ते से जाने की हिदायत दी गई। सीमावर्ती क्षेत्र में कड़ी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नौतनवां कोमल प्रसाद मिश्र ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र की पगडंडियों पर पुलिस की नजर है। अनधिकृत रूप से कोई प्रवेश नहीं कर सकेगा। मुख्य द्वार से जरूरी औपचारिकता पूरी करने के बाद नियमानुसार पात्र लोगों को नेपाल में प्रवेश मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनको हो रही जाने में परेशानी
भारतीय नेपाल की औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले भारत के बिहार, कोलकाता, उत्तर प्रदेश, दिल्ली से अधिक संख्या में इंजीनियर, लैब टेक्नीशियन और अकाउंटेंट नेपाल के इंडस्ट्रीज सेक्टरों में काम करते हैं। नेपाल में लॉकडाउन के दौरान सभी भारत आ गए थे। एक अनुमान के अनुसार नेपाल में करीब एक लाख भारतीय मजदूर फैक्ट्रियों में काम करते हैं। इन सभी को नेपाल जाने में परेशानी हो रही है।

नेपाल में यहां काम करते हैं भारतीय मजदूर
नेपाल के रूपनदेही, पोखरा, बिराटनगर, बीरगंज, काठमांडू सहित कुछ महानगरों में भारतीय मजदूरों की काफी मांग है। रूपनदेही जिले के सीमेंट, प्लास्टिक और इस्पात के औद्योगिक इकाइयों में, बीरगंज के केमिकल प्लांट, वनस्पति प्लांट, पोखरा और काठमांडू में होटल मैनेजमेंट, अकाउंटेंट पदों पर भारतीय पसंद किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed