फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   5 injured in Qurell

मारपीट

Sat, 09 Jul 2022 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
5 injured in Qurell
गिट्टी रखने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल
विज्ञापन

धानी बाजार (महराजगंज)। कस्बे में गिट्टी रखने को लेकर शुक्रवार को दिन में दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी धानी में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बृजमनगंज क्षेत्र के धानी बाजार में पांच जुलाई को विनय यादव अपने पड़ोसी आशुतोष यादव के घर के सामने मकान बनवाने के लिए गिट्टी गिरवाने जा रहे थे कि आशुतोष के परिजनों ने गिट्टी रखने से मना कर दिया, जिस पर विवाद हुआ था। शुक्रवार को उसी बात को लेकर फिर कहासुनी होने लगी और दोनो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें आशुतोष पक्ष के रामरती देवी (65), अंजना (25), दीपा (28), रामनिवास (67), अजय (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी ले गए। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

-------
तहरीर के बाद भी कार्रवाई न होने पर हुई मारपीट
पांच जुलाई को हुए मारपीट में पीड़ित पक्ष से पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसे लेकर शुक्रवार को फिर मारपीट हो गई। थानाध्यक्ष चंद्रहास मिश्रा ने बताया कि पुलिस को दोनों पक्षों से तहरीर मिली थी, जिसकी जांच चल रही थी। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed