फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   460 patients found in intensive TB search campaign

Maharajganj News: सघन टीबी खोज अभियान में मिले 460 मरीज

Fri, 22 Dec 2023 08:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 22 Dec 2023 08:17 PM IST
विज्ञापन
460 patients found in intensive TB search campaign
महराजगंज। खांसी आती है तो बलगम की जांच कराएं। अभी 23 नवंबर से पांच दिसंबर तक सघन टीबी खोज अभियान के तहत जांच में 460 सक्रिय मरीज मिले है। जांच के बाद विभाग की ओर से दवाएं शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में सघन टीम खोज अभियान खोज अभियान के तहत 240 टीम लगाई गई थी। टीम ने कुल छह लाख 24 हजार तीन लोगों ने मुलाकात की। इसमें संदिग्ध मिलने पर कुल चार हजार 603 लोगों के बलगम की जांच की गई तो 460 मरीज टीबी के सक्रिय मिले हैं, जिनका त्वरित उपचार शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम समन्वय हरिशंकर त्रिपाठी ने बताया कि अगर तीन सप्ताह से अधिक खासी आए या टीबी का लक्षण दिखाई दे तो तुरंत बलगम की जांच कराएं, जिससे समय पर मरीजों का उपचार शुरू कराया जा सके। जिले में कुल 4603 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी विरेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि अगर खांसी आए तो पहले बलगम की जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed