फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   45953 Cases Solved

45,953 वादों का निस्तारण, 21 लाख का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी

Sun, 15 May 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
45953 Cases Solved
45,953 वाद निस्तारित, 21 लाख का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी
विज्ञापन

महराजगंज। प्रशासनिक न्यायमूर्ति अजीत सिंह ने शनिवार को दीवानी न्यायालय, महराजगंज, फरेंदा व कलेक्ट्रेट एवं समस्त तहसील न्यायालयों के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। उन्होंने दीवानी न्यायालय परिसर में पौधरोपण भी किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में 45,954 वादों का निस्तारण किया गया। मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों में 98,50,000 रुपये क्षतिपूर्ति दिलाई गई। 1,49,170 रुपये दंड वसूल किया। 21,20,316 रुपये का उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किया गया।
पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण की ओर से 52 वादों का निस्तारण कर 95,25,000/-रुपये क्षतिपूर्ति दिलाई गई। अध्यक्ष, स्थाई लोक अदालत ने 7 वादों का निस्तारण किया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रथम द्वारा 59 वादों का निस्तारण किया गया, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पोक्सो द्वारा 4 वादों का निस्तारण किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कोर्ट संख्या 4 रेखा सिंह ने दो वादों का निस्तारण किया गया। अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, प्रथम की ओर से 18 वादों, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वितीय ने 23 वादों, अपर जिला एव सत्र न्यायाधीश, त्वरित न्यायालय ने तीन वादों, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 605 वादों का निस्तारण किया। अपर सिविल जज, सीडि महराजगंज ने 5 वादों का निस्तारण किया। सिविल जज अवर खंड ने 179 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 32610 रुपये दंड वसूल किया। 19 उत्तराधिकार वाद के निस्तारण में 992787 रुपये उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किया गया। सिविल जज, अवर खंड, फरेंदा ने 452 वादों का निस्तारण कर 5,600 रुपये दंड वसूल किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट, महराजगंज ने 109 वादों का निस्तारण किया। अपर सिविल जज, अवर खंड कोर्ट सं-2, महराजगंज ने 57 वादों का निस्तारण किया। सिविल जज, अवर खंड त्वरित न्यायालय कोर्ट सं-1, महराजगंज ने 130 वादों का निस्तारण किया। सिविल जज, अवर खंड त्वरित न्यायालय कोर्ट सं-2, महराजगंज ने 48 वादों का निस्तारण कर 10,040 रुपये दंड वसूल किया।
विज्ञापन

इस दौरान जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश तिवारी, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर न्यायाधिकरण, संजय कुमार यादव, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, एसपी डॉ. कौस्तुभ, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रथम, महेश कुमार कुशवाहा, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पोक्सो, छांगुर राम, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, प्रथम नीरज कुमार बक्शी, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, द्वितीय काशीनाथ, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष, त्वरित न्यायालय, प्रथम, कमलेश्वर पाण्डेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6,94,58,339 रुपये का लोन समायोजित
राजस्व, एवं चकबंदी न्यायालयों ने 42687 वादों का निस्तारण किया और सभी बैंकों के ऋण वसूली से संबंधित 1163 प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया गया। 1,88,66,954 रुपये बैंकों ने वसूल किए तथा 6,94,58,339 रुपये का लोन समायोजित किया गया। 2,52,84,389 रुपये ऋणियों को बैंकों ने छूट प्रदान की। अध्यक्ष, स्थाई लोक अदालत राघवेंद्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में तथा न्यायपीठ की सदस्य गुंजा राय, प्रियंका तिवारी ने 7 वादों का निस्तारण किया। चार परिवारों का पुनर्मिलन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed