फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   45 buses will go to Prayagraj, toll free numbers will be written

Maharajganj News: प्रयागराज जाएंगी 45 बसें, लिखे जाएंगे टोलफ्री नंबर

Mon, 30 Dec 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 30 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
45 buses will go to Prayagraj, toll free numbers will be written
महराजगंज। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में महराजगंज से 45 बसें जाएंगी। उन पर टोल फ्री नंबर भी लिखे जाएंगे, ताकि यात्रियों को कोई दिक्कत न हो। राज्य परिवहन निगम की ओर से महराजगंज और सोनौली डिपो से जानकारी मांगी गई थी।
विज्ञापन

महराजगंज डिपो से महाकुंभ अवधि तक 45 बसों को भेजने की रिपोर्ट दी गई है। इसमें 30 बसें दूसरे डिपो की हैं। महाकुंभ में जाने वाली सभी बसों की फिटनेस जांच विभागीय वर्कशॉप में कराने के साथ वाहन चालक और परिचालक का नाम और मोबाइल नंबर बस के भीतर सुस्पष्ट अक्षरों में लिखवाना है, जिससे महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालु लौटते समय अपनी बस की लोकेशन जान सकें।
विज्ञापन

इसके साथ ही टोलफ्री नंबर 1800 1802 877 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9415049606 भी लिखवाना है, जिससे इसकी मदद से यात्री किसी तरह की दिक्कत होने पर संपर्क कर सकेंगे। इससे यात्रियों को बेवजह की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed