फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   427 houses falling within the reach of the highway in the city will be demolished.

Maharajganj News: शहर में हाईवे के दायरे में आने वाले 427 मकान होंगे ध्वस्त

Sat, 17 Feb 2024 08:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 17 Feb 2024 08:58 PM IST
विज्ञापन
427 houses falling within the reach of the highway in the city will be demolished.
महराजगंज। शहर से होकर ठूठीबारी तक राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण की प्रक्रिया धीरे-धीरे शुरू की जा रही है। सड़क निर्माण के दायरे में आने वाले 427 मकानों को तोड़ा जाएगा। इसके लिए पहले मुआवजा दिया जाएगा। मकानों का मूल्यांकन किया जा रहा है। फरवरी के अंत तक मूल्यांकन पूरा होने की संभावना है। इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

सक्सेना चौक से लेकर धनेवा धनेई तक 427 मकान सड़क निर्माण के दायरे में आ रहे हैं। महराजगंज-निचलौल-ठूठीबारी मार्ग (एनएच 730 एफ) को फोरलेन बनाने की कार्रवाई 2023 में शुरू हुई, लेकिन केवल सड़क का सर्वे व सड़क की जमीन की पैमाइश तक ही काम हो पाया। अधिग्रहण की कार्रवाई की जा रही है। महराजगंज से निचलौल-ठूठीबारी तक कुल 40.390 किलोमीटर तक सड़क बनाया जाना है। आबादी वाले स्थान महराजगंज कस्बा, निचलौल कस्बा व ठूठीबारी कस्बा में सर्विस रोड भी बनेगा।
विज्ञापन

सर्विस रोड सड़क के बाद दोनों ओर 5.5-5.5 मीटर बनेगा। इससे कस्बा में दुकानदारी व आने-जाने में लोगों को दिक्कत नहीं होगी। इस राजमार्ग में एक बाईपास के अलावा दो फ्लाईओवर और एक टोल प्लाजा का भी निर्माण शामिल है। चौड़ीकरण को लेकर महराजगंज शहर से लेकर ठूठीबारी तक सड़क के दोनों तरफ पड़ने वाले किसानों की भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। जबकि महराजगंज नगर पालिका में सक्सेना चौक से लेकर मऊपाकड़ और धनेवा धनेई तक दोनों तरफ सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले मकानों काे भी ध्वस्त किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में भूमि के सर्किल रेट के दोगुना मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि अध्याप्ति अधिकारी मदन मोहन वर्मा ने कहा कि मूल्यांकन कराया जा रहा है। फरवरी के अंत तक मूल्यांकन पूरा होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed