फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   42 pregnant women were examined on Prime Minister's Motherhood Day

Maharajganj News: प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस पर 42 गर्भवती की जांच की गई

Wed, 17 Dec 2025 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
42 pregnant women were examined on Prime Minister's Motherhood Day
सदर सीएचसी पर प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस का आयोजन
विज्ञापन


महराजगंज। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस का आयोजन किया गया। मौके पर 42 गर्भवती महिलाओं की व्यापक स्वास्थ्य जांच डॉ. रोमा गुप्ता ने की।

जांच में रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन, पेट की स्थिति और अन्य आवश्यक पैथोलॉजिकल परीक्षण शामिल थे। स्टाफ नर्स बबीता ने सभी मरीजों का पंजीकरण एनसी रजिस्टर पर किया जबकि काउंसलर सरोज सिंह ने गर्भवती महिलाओं को पोषण, स्वच्छता, जन्म तैयारी, परिवार नियोजन और प्रसव बाद देखभाल संबंधी महत्वपूर्ण काउंसलिंग प्रदान की। सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत हर महीने निश्चित तिथि पर गर्भवती महिलाओं को मुफ्त एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। विशेष रूप से दूसरी और तीसरी तिमाही में महिलाओं को कम से कम एक विशेषज्ञ जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed