{"_id":"682b7de671d1d5430e053f36","slug":"42-children-admitted-on-32-beds-in-neonatal-care-unit-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-149539-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नवजात शिशु देखभाल इकाई में 32 बेड पर 42 बच्चे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नवजात शिशु देखभाल इकाई में 32 बेड पर 42 बच्चे भर्ती
Tue, 20 May 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 20 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल के नवजात शिशु देखभाल इकाई में मरीजों का बोझ बढ़ गया है। बच्चों के बेहतर इलाज में परेशानी हो रही है। इन दिनों 32 बेड पर 42 बच्चे भर्ती हैं।
सोमवार को जिला अस्पताल की नवजात शिशु देखभाल इकाई के बाहर तीमारदारों की भीड़ लगी रही। नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में 32 बेड हैं। इकाई पर 24 घंटे सेवा की सुविधा उपलब्ध है। प्रतिमाह इस व्यवस्था के बीच 100 की संख्या में बच्चे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
इकाई पूरी तरह वातानुकूलित भवन में संचालित है। 13 स्टाफ नर्स और आठ बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती नवजात शिशु देखभाल इकाई में है। इस वार्ड में शिफ्टवार डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन मिश्रा ने बताया कि सिक एंड न्यू बर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) वार्ड में बच्चों को भर्ती कर बेहतर ढंग से इलाज किया जाता है। इसमें ऐसे बच्चों को भर्ती किया जाता है, जिनका जन्म के समय वजन कम है अथवा पीलिया या सांस फूलने की समस्या से ग्रसित हैं।